{"_id":"6adb51b508f14a5f270ddac5","slug":"aggregated-into-four-categories-in-nerva-will-go-garbage-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-173184-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में चार श्रेणियों में एकत्रित किया \nजाएगा कचरा, डस्टबिनों के रंग निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में चार श्रेणियों में एकत्रित किया जाएगा कचरा, डस्टबिनों के रंग निर्धारित
विज्ञापन
नगर पंचायत नेरवा ने जारी किए निर्देश,
. गीले, सूखे, सेनेटरी और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के लिए अलग-अलग रंगों के डस्टबिन निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नगर पंचायत नेरवा को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने ठोस कचरा प्रबंधन की दिशा में पहल की है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत कस्बे में कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग एकत्रित करने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत गीले, सूखे, सेनेटरी और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के लिए हरे, नीले, लाल और नारंगी रंग के डस्टबिन निर्धारित किए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों और कारोबारियों से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ही कचरे का वर्गीकरण करने की अपील की है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, रसोई से निकलने वाले बचे हुए भोजन, फल-सब्जियों के छिलके, चायपत्ती, फूल और पत्तियों जैसे जैविक कचरे को हरे डस्टबिन में डालना होगा। अखबार, कागज, गत्ता, प्लास्टिक की बोतलें, रैपर, कांच की बोतलें और धातु के डिब्बों जैसे सूखे कचरे के लिए नीला डस्टबिन निर्धारित किया गया है। इसी तरह इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड, डायपर, मेडिकल कॉटन, बैंडेज और मास्क सहित संबंधित अपशिष्ट को लाल डस्टबिन में डालने की अपील की गई है। खराब मोबाइल फोन, बैटरियां, चार्जर, डाटा केबल, पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप के अनुपयोगी पुर्जों को नारंगी डस्टबिन में एकत्रित किया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘स्वस्थ परिवार, स्वच्छ शहर, बेहतर कल’ के संकल्प को साकार करने के लिए लोगों को कचरे का निर्धारित श्रेणियों के अनुसार वर्गीकरण करना होगा। प्रशासन ने ‘स्वच्छ नेरवा, सुंदर नेरवा’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।