फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Conclusion of NSS camp in Ani

Rampur Bushahar News: आनी में एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of NSS camp in Ani
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में एनएसएस शिविर के समापन में उप​स्थित स्वसं
नशा निवारण विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। शिविर के दौरान नशा निवारण विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। यशस्वी और उनकी सहेलियों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया, जबकि रोहित चौधरी और ज्योति ठाकुर ने एकल गायन से दर्शकों की तालियां बटोरीं। कशिश और उनकी सहेलियों ने डीजे नाटी प्रस्तुत की। वहीं, मनीष और उनके साथियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आनी पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पंचायत उपप्रधान राज कुमार चौहान और समाजसेवी पप्पू सत्या विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वयंसेवियों ने अतिथियों का बाजे-गाजे और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता प्रवक्ता कुंदन शर्मा तथा कार्यक्रम अधिकारी रेखा ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया और शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। स्वयंसेवी स्वास्तिका मियां ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि खुशबू ठाकुर ने मंच संचालन किया। मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एनएसएस इकाई को बधाई दी। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान सीखे गए अनुशासन, स्वच्छता, समाजसेवा और जीवन कौशल से जुड़े मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पंचायत आनी के सदस्य छविंद्र शर्मा ने एनएसएस को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने कार्यक्रम अधिकारियों कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी अतिथियों का आभार जताया। समारोह के अंत में शिविर के दौरान नशा निवारण विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष अशोक ठाकुर, उपाध्यक्ष रीना ठाकुर, अधीक्षक दिग्विजय चौहान, शिक्षक श्यामानंद और दीवान राजा, समाजसेवी रमेश गुप्ता, पंचायत सदस्य भगवान दास, राज कुमार, लता देवी और रेशमा सहित विद्यालय स्टाफ, एसएमसी कार्यकारिणी के सदस्य और एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed