Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Uproar over platform constructed near Ashoka Pillar; demand raised to municipal officials to demolish it.
{"_id":"69d53978f68843007504c824","slug":"video-uproar-over-platform-constructed-near-ashoka-pillar-demand-raised-to-municipal-officials-to-demolish-it-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अशोक स्तंभ के पास बने चबूतरे को लेकर हंगामा, पालिका अधिकारियों से की ध्वस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अशोक स्तंभ के पास बने चबूतरे को लेकर हंगामा, पालिका अधिकारियों से की ध्वस्त करने की मांग
मेरठ। सरधना में अशोक स्तंभ के निकट मंगलवार सुबह सड़क पर बने एक चबूतरे को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्माण को अवैध बताते हुए मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और पालिका अधिकारियों को बुलाकर इसे तत्काल ध्वस्त कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पालिका टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में पालिका ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देश पर बुल्डोजर चलवाकर चबूतरे को हटा दिया गया। कार्रवाई के बाद भाजपा कार्यकर्ता शांत हो गए, हालांकि इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार अशोक स्तंभ के पास हाल ही में एक कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ है। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स के बाहर सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से चबूतरा बना दिया गया था, जिससे रास्ता प्रभावित हो रहा था। मंगलवार को शिकायत मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह स्पष्ट रूप से अतिक्रमण है और इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।