{"_id":"69d4ebefa8073e8e9e06c77b","slug":"video-sirmour-shailaja-says-darshan-of-the-somnath-jyotirlinga-to-be-held-at-kalisthan-temple-in-nahan-on-april-10-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: शैलजा बोलीं- नाहन में कालीस्थान मंदिर में 10 अप्रैल को होंगे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: शैलजा बोलीं- नाहन में कालीस्थान मंदिर में 10 अप्रैल को होंगे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:05 PM IST
शहर के कालीस्थान मंदिर में आगामी 10 अप्रैल को एक विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम का आयोजन होने जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, नाहन इकाई के सौजन्य से इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजा और अभिषेक का दुर्लभ अवसर प्रदान होगा। यह जानकारी मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में संस्था से शिक्षिका शैलजा पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम, बेंगलुरु से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग लाए जा रहे हैं, जिन्हें श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पूजा एवं अभिषेक, मंगल आरती, सामूहिक सत्संग, ध्यान और साधना शामिल रहेंगे। उन्होंने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के इतिहास पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा प्रदेश के चंबा से शुरू हुई थी और 10 अप्रैल को नाहन में संपन्न होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शनों की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 10 अप्रैल, 2026 को सायं 3:30 बजे से प्रारंभ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।