Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Dharampur Nalwar and Dev Mela Kumar Sahil and Ashutosh Raghuvanshi Weave Musical Magic at the Third Cultural Evening
{"_id":"69d49740cbe24aab2e078d44","slug":"video-dharampur-nalwar-and-dev-mela-kumar-sahil-and-ashutosh-raghuvanshi-weave-musical-magic-at-the-third-cultural-evening-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर नलवाड़ व देव मेला: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल व आशुतोष रघुवंशी ने बिखेरा संगीत का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर नलवाड़ व देव मेला: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल व आशुतोष रघुवंशी ने बिखेरा संगीत का जादू
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:03 AM IST
नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई, जब स्टार कलाकार कुमार साहिल और आशुतोष रघुवंशी ने अपने शानदार प्रस्तुतियों से पूरा माहौल संगीतमय कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा खचाखच भरी रही और हर गीत पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत स्टार कलाकार कुमार साहिल ने गणेश वंदना से की, जिससे पूरे पंडाल में भक्तिमय वातावरण बन गया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीतों की झड़ी लगा दी। 'तू मुझे क़बूल', 'तू ता फेर जट्ट दा प्यार गोरिये', 'गड्डी विच बेस चलदा', 'ओम देवा देवा', 'इलाही मेरा जी', 'तेनू मैं लव करदा', 'सूरज डूबा है यारों' और 'डायमंड दी झांझर' जैसे गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कई लोग अपनी सीटों पर ही थिरकते नजर आए। कुमार साहिल की ऊर्जावान प्रस्तुति और मंच पर उनकी पकड़ ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर गीत के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पहले मंच संभालते हुए आशुतोष रघुवंशी ने भी अपने सुरीले अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों कच्चे धागे, तुम्हें दिल लगी, सोनिया जे तेरे नाल, सांसों की माला पे, कजरा मोहबत वाला, गिधा व नाटी की प्रस्तुति देकर माहौल को गर्मा दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी आवाज और अंदाज ने कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की, जिसे आगे कुमार साहिल ने और ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे दर्शकों ने बिना किसी परेशानी के कार्यक्रम का आनंद लिया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या की इस शानदार सफलता के बाद अब मेले की आगामी प्रस्तुतियों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। धर्मपुर का नलवाड़ व देव मेला इस बार हर दिन नए रंग और नई उमंग के साथ लोगों का दिल जीत रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।