Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Sarpanch and Contractor Face Off Over Liquor Shop Dispute
{"_id":"69d49360472934e66b00f4a4","slug":"video-sarpanch-and-contractor-face-off-over-liquor-shop-dispute-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में शराब ठेके को लेकर विवाद, सरपंच और ठेकेदार आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में शराब ठेके को लेकर विवाद, सरपंच और ठेकेदार आमने-सामने
पठानकोट के हलका भोआ के अधीन गांव नरोट मैहरा में शराब ठेके को लेकर सरपंच गौतम मान और ठेकेदार आमने-सामने हो गए। मामला गर्माता देख पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
कुछ दिन पहले शराब ठेके के पास बने एक स्कूल के प्रबंधन ने भी इसका विरोध जताया था। सोमवार को सरपंच शराब ठेका बंद करवाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नरोट मेहरा में एक निजी स्कूल के पास खोले शराब ठेके को बंद करवाने को लेकर काफी प्रयास किया जा रहा है। पंचायत की ओर से ठेके को बंद करवाने के लिए मता डाला गया। संबंधित विभाग को 31 मार्च के बाद ठेका बंद करवाने के लिए कहा गया लेकिन 1 अप्रैल को जब ठेका खुला देख स्कूल के अध्यापक और चेयरमैन ने सरपंच को फोन कर मौके पर बुलाया तो ठेका मौके पर बंद करवाया गया। सरपंच ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदारों की ओर से गुंडागर्दी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार दोपहर तक शराब ठेका शिफ्ट न हुआ तो वह गांव वासियों को साथ लेकर ठेके के बाहर धरना देंगे। उधर, पुलिस थाना सदर प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि उक्त मामले को सुलझा लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।