फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aanganbadi workers demand

अप्रैल से एरियर सहित मिले 1,000 की मानदेय वृद्धि : आंगनबाड़ी कर्मी

Sat, 24 Oct 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
aanganbadi workers demand
नाहन में डीसी को मांगपत्र सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन (सीटू) के आह्वान पर 22 अक्तूबर को जारी मानदेय वृद्धि की अधिसूचना के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय नाहन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से 1,000 की मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से लागू करने और अप्रैल से अक्तूबर तक का पूरा एरियर जारी करने की मांग की।

यूनियन की प्रोजेक्ट अध्यक्ष शीला और महासचिव सीता तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में अप्रैल से मानदेय वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने इसे 1 नवंबर 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की है। उन्होंने इसे आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि जब वृद्धि अप्रैल से घोषित की गई थी, तो इसका लाभ नवंबर से क्यों दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10,500 से बढ़ाकर 11,500 और सहायिकाओं का 5,800 से बढ़ाकर 6,800 किया गया है। यूनियन ने अधिसूचना में संशोधन कर वृद्धि 1 अप्रैल से प्रभावी करने और सात महीने का बकाया तत्काल जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग की अनदेखी होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।-------
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed