Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Bhajan singer Master Saleem pays obeisance at the shrine of Maa Chintpurni and sings a devotional offering to Mata Rani
{"_id":"69d493915cf0fee3280922fb","slug":"video-una-bhajan-singer-master-saleem-pays-obeisance-at-the-shrine-of-maa-chintpurni-and-sings-a-devotional-offering-to-mata-rani-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भजन गायक मास्टर सलीम ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, गाई माता रानी की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भजन गायक मास्टर सलीम ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, गाई माता रानी की भेंट
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:48 AM IST
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम ने माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धा भाव से माता रानी के चरणों में शीश नवाया और मंदिर परिसर में माता रानी की भेंट गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में दर्शन के बाद मास्टर सलीम ने कहा कि माता चिंतपूर्णी की असीम कृपा से ही उन्हें जीवन में सफलता और सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कामना की कि माता चिंतपूर्णी अपने सभी भक्तों पर इसी तरह कृपा बनाए रखें और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी तिलकराज कालिया ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और माता रानी का आशीर्वाद दिलाया। मौके पर पुजारी नवीन कालिया और पुनीत कालिया भी उपस्थित रहे। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी भजन गायक मास्टर सलीम के साथ माता रानी के जयकारे लगाए और भक्ति में लीन हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।