{"_id":"6adb35c27c5b59c5d003dc01","slug":"video-district-level-rangotsav-organized-at-diet-una-47-students-participated-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: डाइट ऊना में जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन, 47 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: डाइट ऊना में जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन, 47 विद्यार्थियों ने लिया भाग
समग्र शिक्षा के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ऊना देहलां में जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छठी से आठवीं तक के 47 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोत्सव के अंतर्गत तीन प्रतियोगिताओं रंगोली निर्माण, टू डी पेंटिंग तथा लोक नृत्य का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) नीरज गर्ग ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि को भी बढ़ावा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।