फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman climbs mobile tower again after 11 days demands lover release from jail issues warning on Instagram

यूपी: 11 दिन बाद दोबारा मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, प्रेमी को जेल से बाहर निकालने की मांग; इंस्टा पर चेतावनी

Fri, 23 Oct 2026 08:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 23 Oct 2026 08:43 PM IST
सार

जिले के अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में 11 दिन बाद युवती दोबारा मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। वह प्रेमी को जेल से बाहर निकालने की मांग कर रही थी। युवती ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि प्रेमी को जेल से छुड़ाना उसकी जिम्मेदारी है, चाहे इसके लिए जान क्यों न देनी पड़े। देर शाम तक पुलिस उसे समझाने में जुटी रही। पहले भी वह प्रेमी से विवाद के बाद टॉवर पर चढ़ी थी।

विज्ञापन
Woman climbs mobile tower again after 11 days demands lover release from jail issues warning on Instagram
11 दिन बाद दोबारा मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रेम का खुमार ऐसा चढ़ा कि युवती शुक्रवार को फिर 50 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब 11 दिन पहले भी वह प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर के सामने मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी थी। इस बार प्रेमी को जेल से बाहर निकालने की मांग थी। परिजन और पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए देर शाम तक समझाने में लगे रहे, मगर युवती प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही।

विज्ञापन


शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना निवासी खुशबू गुप्ता (19) करीब 11 दिनों पहले भी ऐसी हरकत की थी। तब प्रेमी के शादी से इंकार और बात नहीं होने से वह नाराज थी। इसी मोबाइल टाॅवर पर चढ़कर उसने प्रेमी से शादी कराने की मांग थी। सूचना पर अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहुंची पुलिस

परिजनों और जमशीला ग्राम प्रधान के प्रयास से युवती को सकुशल टाॅवर से उतार लिया गया था। युवती की मां कुसुम देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। शुक्रवार को फिर युवती अनपरा परियोजना के आवासीय परिसर पहुंची। 

मौका देखकर शॉपिंग सेंटर के सामने स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। इससे पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी लगाई। इसमें लिखा था कि तुझे जेल से बाहर निकालने की जिम्मेदारी मेरी, फिर चाहे मुझे अपनी जान क्यों न देना पड़े.... तुझे बचाने के लिए आज चाहे मुझे कुछ भी हो जाए हम सब बर्दाश्त कर लेंगे पर तुझे बचा लेंगे मेरी जान। 

विज्ञापन

युवती के टाॅवर पर चढ़ने की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। परियोजना के सुरक्षाकर्मियों सहित पुलिस मौके पर पहुंची। युवती से बात करने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नीचे नही उतरी। कुछ ही देर में बीना चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी युवती की मां और भाई को लेकर मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने उसे उतारने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन युवती मानने को तैयार नहीं थी। चौकी प्रभारी ने मोबाइल से बात किया तो वह प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। अनपरा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने बताया कि युवती को समझा-बुझाकर टॉवर से उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

मोबाइल टाॅवर पर सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम
गत दिनों हुई घटना के बाद भी मोबाइल टाॅवर प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया। टाॅवर के पास न तो कोई सुरक्षाकर्मी की तैनाती है और न ही उसे कंटीले तारों से घेरा गया है। सुरक्षा के प्रबंध नहीं होने के कारण ही युवती पूर्व में टाॅवर पर चढ़ी थी और शुक्रवार को भी को दोबारा टाॅवर पर चढ़ गई। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed