फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abbas Ansari Shakti brother politics can make you anything response regarding relationship sparks discussion

यूपी: अब्बास अंसारी ने कहा- शक्ति मेरे भाई हैं, पर राजनीति जो न करा दे, रिश्ते के सवाल पर दिया जवाब; रही चर्चा

Fri, 23 Oct 2026 06:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 23 Oct 2026 06:08 PM IST
सार

मऊ में सपा कार्यालय पर विधायक अब्बास अंसारी ने भाजपा नेता शक्ति सिंह के साथ पुराने पारिवारिक संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच 1996 से 2017-19 तक घनिष्ठ रिश्ते रहे, लेकिन राजनीति कुछ भी करा सकती है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा और लोकतंत्र में अधिक भागीदारी की बात कही।

विज्ञापन
Abbas Ansari Shakti brother politics can make you anything response regarding relationship sparks discussion
अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सदर विधायक अब्बास अंसारी ने भाजपा नेता शक्ति सिंह के साथ अपने पारिवारिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके संबंध अच्छे हैं, लेकिन राजनीति में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि शक्ति मेरे भाई हैं। शक्ति के पिता और हम साथ नहीं थे, मगर शक्ति के पिताजी हमारे पिताजी के करीबी साथी थे। 1996 से लेकर 2017-19 तक बड़े ही घनिष्ठ संबंध रहे। मगर राजनीति जो न करा दे।

विज्ञापन


अब्बास अंसारी शुक्रवार को नगर के बालनिकेतन स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता शक्ति सिंह के साथ ही कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


अब्बास अंसारी ने कहा कि आज जो मजबूरी ओमप्रकाश चचा की है, वही कहीं न कहीं मजबूरी शक्ति भाई की भी है। उनके इस बयान को दोनों नेताओं के साथ राजनीतिक परिस्थितियों और रिश्तों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सियासी चर्चा होती रही

मीडिया ने जब अब्बास अंसारी से शक्ति सिंह के साथ उनके आपसी रिश्तों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उनके संबंध अच्छे हैं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि ऊपर वाला चाहेगा तो भाई हमारा साथ देगा। उनके इस बयान में शक्ति सिंह के साथ रिश्तों को लेकर सकारात्मक उम्मीद नजर आई। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका साथ देने का आशय किस राजनीतिक संदर्भ में है।

बातचीत के दौरान चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अब्बास अंसारी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व में जितने अधिक लोग भाग लेंगे, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा।

अब्बास अंसारी के बयान में एक ओर शक्ति सिंह के परिवार के साथ पुराने और घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख रहा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने राजनीतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। उनके बयान के बाद शक्ति सिंह के साथ रिश्तों और संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा की गुंजाइश बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed