Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Bulldozers were used to demolish illegal shrines built on government land, and the JDA took action near Muktakashi Manch.
{"_id":"69d5a691e3f67a8e4a02e525","slug":"video-bulldozers-were-used-to-demolish-illegal-shrines-built-on-government-land-and-the-jda-took-action-near-muktakashi-manch-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, मुक्ताकाशी मंच के पास जेडीए ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, मुक्ताकाशी मंच के पास जेडीए ने की कार्रवाई
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:21 AM IST
मुक्ताकाशी मंच के पास राज्य सरकार की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को मंगलवार को जेडीए की प्रवर्तन टीम ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में करीब साढ़े तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया गया कि उक्त स्थान पर हजरत इमरती शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के नाम से मजार बनाकर अतिक्रमण किया गया था। इस संबंध में पिछले वर्ष कुछ संगठनों ने जिला प्रशासन और जेडीए से शिकायत की थी। जांच में भूमि झांसी विकास प्राधिकरण की निकली, जिसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। जेडीए सचिव उपमा पांडेय के अनुसार, राजस्व विभाग की जांच आख्या के आधार पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। अतिक्रमणकारी पप्पू खान को स्वयं कब्जा हटाने का मौका दिया गया, लेकिन आंशिक कार्रवाई के बाद शेष निर्माण नहीं हटाया गया। इस पर मंगलवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर शेष अतिक्रमण को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा और अधिशासी अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस कार्रवाई को सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।