Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Six Accused Face Protection Warrants in Jind for Demanding Extortion While Posing as Members of the Lawrence Bishnoi Gang
{"_id":"69d6605993bc3b5fd70d7f7c","slug":"video-six-accused-face-protection-warrants-in-jind-for-demanding-extortion-while-posing-as-members-of-the-lawrence-bishnoi-gang-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में लोरेंस बिश्नोई का सदस्य बता रंगदारी मांगने के प्रोटेक्शन वारंट पर छह आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में लोरेंस बिश्नोई का सदस्य बता रंगदारी मांगने के प्रोटेक्शन वारंट पर छह आरोपी
जुलाना थाना क्षेत्र ईंट भट्ठा संचालक से लोरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता दो करोड़ की रंगदारी मांगने के छह आरोपियों को पुलिस ने सोनीपत जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को बाजार में 200 मीटर पैदल घुमाया। इस दौरान शहरवासियों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए।
बुधवार को एसपी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि रोहतक जिला के गांव टिटौली निवासी अनूप से व्हाटसअप कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने एफआईआर में बताया था कि 24 मार्च को उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को लोरेंस गैंग का सदस्य बता दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए स्टॉफ जींद को सौंपी गई। सीआईए स्टॉफ ने तकनीकी जांच और साइबर शाखा की मदद से आरोपियों का सुराग लगाते हुए सोनीपत जिला पुलिस से समन्वय स्थापित किया।
इस पर पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर सोनीपत जेल से आरोपी (आयुष उर्फ मोटा उर्फ सरिया वासी कुंडली (सोनीपत), आकाश उर्फ काना, आदित्य भारद्वाज उर्फ यश, यश खत्री उर्फ शिकारी, अंकित कुमार उर्फ विनय, आदित्य खत्री उर्फ आदि निवासी नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदकर विभिन्न लोगों को गैंग के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने रंगदारी के मामले में छह आरोपियों को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों ने लोरेंस गैंग का सदस्य बताकर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।