फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gokul Setia said the Congress will have to identify the traitors within its own ranks.

Jind News: गोकुल सेतिया बोले-कांग्रेस को घर के भेदियों की पहचान करनी होगी

Fri, 23 Oct 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gokul Setia said the Congress will have to identify the traitors within its own ranks.
22उचाना01 : उचाना पहुंचे सिरसा विधायक गोकुल सेतिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने वीरवार को उचाना रेस्ट हाउस में वीरेंद्र घोघड़िया के चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हए। इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लेने होंगे और घर के भेदियों की पहचान करनी होगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।
उन्होंने कहा कि वीरेंद्र घोघड़ियां विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं। पार्टी को ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं की जरूरत है। वीरेंद्र को कांग्रेस में वापस लाने के लिए वह हाईकमान के पैर पकड़ने तक को तैयार हैं। उन्होंने पार्टी के युवा हलका अध्यक्ष संदीप वर्मा के साथ कार्यकर्ता बैठक में हुई कथित हाथापाई पर भी नाराजगी जताई। सेतिया ने कहा कि 34 वर्षीय युवा नेता के साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। वह संदीप वर्मा के साथ खड़े हैं और हाईकमान को मामले में एक्शन लेना चाहिए। सेतिया ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में बिना किसी तय नियम के लोगों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की सलाह से लेंगे फैसला : वीरेंद्र
निर्दलीय चुनाव लड़ चुके वीरेंद्र घोघड़ियां ने कहा कि कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया था। गोकुल सेतिया के पहुंचने पर उनका सम्मान किया गया। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर वीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। भविष्य में कोई भी फैसला अपने कार्यकर्ताओं की सलाह के बाद ही लेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पैरवी करना गोकुल सेतिया का बड़प्पन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed