Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Organizations held a meeting in Hisar regarding the assault incident at Salasar Balaji Temple
{"_id":"69d6604c85cab456b9038691","slug":"video-organizations-held-a-meeting-in-hisar-regarding-the-assault-incident-at-salasar-balaji-temple-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सालासर बालाजी मंदिर में हुए मारपीट प्रकरण में संगठनों की हिसार में बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालासर बालाजी मंदिर में हुए मारपीट प्रकरण में संगठनों की हिसार में बैठक हुई
सालासर के श्री बालाजी मंदिर में शहर के व्यापारी व उसके परिवार के साथ हुई मारपीट मामले में बुधवार शाम को बिश्नोई मंदिर मार्केट में बैठक की। इस दौरान बैठक में शामिल व्यापारी व अन्य संगठनों ने निर्णय लिया कि इस मामले में शहर के सभी संगठनों की एक बैठक वीरवार दोपहर एक बजे पड़ाव चौक शिवालय में की जाएगी। इसमें मामले को लेकर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से की गई वीडियो पर संजय कुमार ने कहा कि यह 20-25 मिनट की वीडियो है। इसे पूरा देखा जाए। हमें 4 घंटे तक बंधक बनाकर उसकी वीडियो देखी जाए और पुलिस थाने की भी वीडियो देखी जाए जहां इन्होंने हमारे साथ क्या किया है। भजन गायक कन्हैया मित्तल की तरफ से मंदिर में दर्शन के लिए जाने के सवाल पर संजय कुमार ने कहा कि पहले उनके पास दो-तीन बार व्हाट्सएप कॉल आती है और उनसे कहा जाता है कि इस मामले से दूर रहो। अगर आप वहां जाकर कार्रवाई करोगे तो फिर आपको दोबारा नहीं छोड़ा जाएगा। इस तरह से एक प्लेटफार्म बनाया गया। इसके बाद मेरे पास कन्हैया मित्तल का फोन आता है तो आपके व आपके परिवार के साथ जो घटना हुई है, उसका मुझे दुख है। मेरी पुजारियों से बात हुई है, वे आपसे क्षमा याचना करके आपको सम्मानपूर्वक फिर से मंदिर के दर्शन करवाएंगे। मैं आपको अपने साथ लेकर चलता हूं लेकिन मैं वहां नहीं जाऊंगा।
मुझ पर समझौते के लिए बनाया जा रहा है दबाव
संजय कुमार का कहना है कि इस मामले में समझौते के लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है। मेरा परिवार समझौता करने का इच्छुक नहीं है। समाज भी यही कह रहा है कि आपको दबने की जरूरत नहीं है। संजय ने बताया कि मैंने इस मामले में एमएलआर कटवा दी है। अब इस पर प्रशासन व सरकार को कार्रवाई करनी है। मेरी प्रशासन से गुहार है कि मुझे न्याय दिलाया जाए। साथ ही वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाए और इस मंदिर को सरकार अपने अधीन ले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।