{"_id":"69d65d576bdf70d0bd0c141c","slug":"video-blend-of-energy-and-experience-in-new-executive-committee-workers-urged-to-take-ideology-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नई कार्यकारिणी में ऊर्जा और अनुभव का संगम, विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाए कार्यकर्ता; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कार्यकारिणी में ऊर्जा और अनुभव का संगम, विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाए कार्यकर्ता; VIDEO
भाजपा की नई कार्यकारिणी में शामिल नई पदाधिकारियों का बुधवार को नगर पालिका के कम्यूनिटी हाल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए बुथ स्तर को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि नगर विकास और उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि कहा कि पार्टी ने जिन निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है, अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। यह नई कार्यकारिणी ऊर्जा और अनुभव का संगम है, जो आने वाले समय में जिले में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। विशिष्ठ अतिथि सुनील गुप्त ने कहा कि भाजपा नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। आप सभी को जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी को धरातल पर उतरना होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे, अरिजीत सिंह, अशोक सिंह, पूनम सरोज और बृजेश यादव, मुन्ना गुप्ता, विनय जयसवाल, मुन्ना खरवार, राकेश मिश्रा, गनेश सिंह, संजीव जायसवाल, संतोष सिंह, छोटू प्रसाद, कृष्णा खंडेलवाल, कवलगिरि, प्रेम भूषण पांडेय मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।