{"_id":"69d662b88242db1a660f53fd","slug":"video-contract-workers-relay-hunger-strike-in-sonbhadra-continues-for-third-day-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में संविदा कर्मियों का क्रमिक अनशन तीसरने दिन भी जारी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में संविदा कर्मियों का क्रमिक अनशन तीसरने दिन भी जारी, VIDEO
उत्तर प्रदेश बिजली संविदा कर्मचारी संघ जिला कमेटी का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर चल रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उच्चाधिकारियों पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार का कहना है कि संविदा कर्मियों के क्रमिक अनशन में अब तक विभागीय अधिकारियों की ओर से किसी प्रकार की वार्ता या संपर्क नहीं किया गया है। मंडल सचिव नितेश मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से संविदा कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई सकारात्मक वार्ता नहीं होती है तो 9 अप्रैल से निकाले गए सभी कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए किसी भी आवश्यक कार्य को बाधित नहीं किया जाएगा, लेकिन अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। धरने में मोहन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश, विवेक पटेल, उत्तम सिंह, भैरव लाल, हरिशंकर, अनिल, प्रवीण, राजेश, सुरेंद्र, राकेश, अजय, अभय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।