{"_id":"69d65df960754680a603b329","slug":"video-akhilesh-yadav-targets-the-state-government-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कही ये बातें
अकबरपुर के बारा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाम चार बजे के करीब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा भी पंचायत चुनाव कराने से घबरा रही है। पूज्यनीय शंकराचार्य ने भाजपा की पोल खोल दी है। भाजपा की देन है कि भारत विश्व गुरु बनने से चूक गया।
अखिलेश यादव ने वार्ता में कहा कि बुरे दिन महंगाई, बेरोजगारी, नफरत फैलाने के जाने वाले है। विकास और खुशहाली लाने वाली सरकार आने वाली है। भाजपा ने हमारी विदेश नीति चौपट कर दी है। लग रहा था कि भारत विश्व गुरु होगा, लेकिन इधर देख रहे हैं कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। वहीं भारत विदेश नीति में कमजोर दिखाई दे रहा है, जो विश्न गुरु बनने का मौका था वह भारत चूक गया है। अगर युद्ध रोकने में भारत कामयाब हो जाता तो आज भारत का दुनिया में स्थान विश्व गुरु में माना जाता और रखा जाता। महंगाई को लेकर अखिलेश ने कहा कि अब हर चीज महंगा होती जा रही है, सिलिंडर ढूंढे नहीं मिल रहा, वजन भी कम हो गया है। खाद की बोरी, सिलिंडर में चोरी हो रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। पहले कालीन भाई आए, फिर कोडीन भाई आए और अब सुनने में आया है कि किडनी भाई आ गए हैं। इस सरकार को घबराहट है कि नौ साल में भी महंगाई काम नहीं कर पाए। अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा नहीं दे पाए। बेमौसम बारिश से जो किसानों को नुकसान हुआ है, सरकार उसका शतप्रतिशत मुआवजा दे। आगामी चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। निर्वाचन आयोग का काम है वोट बढ़वाना, लेकिन वह भाजपा के इशारे पर वोट कटवा रहा है। सरकार पंचायत चुनाव कराने से घबरा रही है। पूज्यनीय शंकराचार्य जी का जब से अपमान हुआ है, तब से बुद्धजीवी समाज के लोग जागरूक हो गए हैं। वह सब भाजपा को सबक सिखाना चाहते हैं। सरकार विधान चुनाव करा ले हम तैयार है। जब ढोंघी लोग हटेंगे तब नकली संत हटेंगे और निष्पक्ष महौल दिखाई देगे। हम चाहेंगे कि सच्चे साधू संतों का साथ मिले। जब से पूज्यनीय शंकरा चार्य ने पोल खोली है भाजपा की तब से भाजपा को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें?। इस दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल, सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव, शेखू खान, हारुन कुरैशी, प्रमोद यादव, वीरसेन यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।