सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Chhattisgarh Urban Local Body and Panchayat Election Results 2026

छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव परिणाम 2026: पांच नगर पंचायतों में तीन पर बीजेपी और दो पर कांग्रेस का कब्जा

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

CG Panchayat and Local Body Election Results 2026: छत्तीसगढ़ नगरीय  निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनावों के रिजल्ट  गुरुवार को घोषित हुए।
 

Chhattisgarh Urban Local Body and Panchayat Election Results 2026
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

CG Panchayat and Local Body Election Results 2026: छत्तीसगढ़ नगरीय  निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनावों के रिजल्ट  गुरुवार को घोषित हुए। इसमें प्रदेश की पांच नगर पंचायतों में से बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने दो सीटों पर कब्जा जमाया है। 


जानें, कौन कहां जीता
  • शिवनंदनपुर (सूरजपुर): भाजपा समर्थित प्रत्याशी रितेश जायसवाल अध्यक्ष का चुनाव जीते। यहां वार्डों में कांग्रेस ने 8 सीटें जीतकर कड़ी टक्कर दी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • घुमका (राजनांदगांव): नई पंचायत में कांग्रेस की फूलमती वर्मा ने महज 85 वोटों से अध्यक्ष पद जीती, लेकिन 15 में से 11 वार्डों पर भाजपा ने बाजी मारी।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • पलारी (बालोद): कांग्रेस के यानेश कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए और पार्टी ने यहां 9 वार्डों में भी जीत का परचम लहराया।
  • सहसपुर लोहारा (कबीरधाम): बीजेपी के सरिता संतोष मिश्रा ने विरोधी प्रतिद्वंद्वी को 754 वोटों के बड़े अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
  • बामनीडीह (जांजगीर-चांपा): भाजपा का दबदबा रहा। पार्टी के रमेश डड़सेना अध्यक्ष चुने गए और 15 में से 11 वार्डों में भी भाजपा की जीत हुई।

बता दें कि पंचायत और निकायों में आम और उप निर्वाचन एक जून को शांतिपूर्ण तरीके से हुआ था। राज्य के नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 5 पद और पार्षद के 71 पदों के लिये चुनाव हुए थे। कुल 1,310 रिक्त पदों के लिए 96 मतदान केन्द्रों में कुल 31 हजार 928 मतदाताओं में से 27 हजार 6 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।






त्रि-स्तरीय पंचायत में जनपद सदस्य के 10, सरपंच के 34 और वार्ड पंच के 107 पदों के निर्वाचन के लिए बनाए गए 274 मतदान केंद्रों में कुल 1लाख 2 हजार 797 मतदाताओं में से 79 हजार 968 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगरीय निकायों में चुनाव के लिए तय समय 5 बजे तक और त्रिस्तरीय पंचायतों में मतदान दोपहर 3 बजे तक निर्धारित  रहा। इस चुनाव ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक तस्वीर साफ कर दी है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरीय निकायों के मतों की गणना 13 मतगणना स्थलों पर हो रही है। इसके लिए 395 अधिकारियों-कर्मचारियों कि ड्यूटी लगी है। त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव मतपेटी के माध्यम से कराए गए।




कांग्रेस की वापसी
कांग्रेस ने नगर निगमों के उपचुनावों में शानदार वापसी की है। बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम के 'इन्दिरा वार्ड' (वार्ड क्रमांक 1) से कांग्रेस के रामकृष्ण तिवारी ने जीत दर्ज की। बिलासपुर नगर निगम के 'संजय गांधी नगर' (वार्ड क्रमांक 29) से कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने बीजेपी उम्मीदवार को कड़ी देकर जीत दर्ज की।

 रिकॉर्ड मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, नगरीय निकायों में लगभग 84.58 प्रतिशत और ग्रामीण पंचायत क्षेत्रों में 78 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है।

जगदलपुर: इंदिरा वार्ड क्रमांक-16 में कांग्रेस को मिली जीत, भाजपा प्रत्याशी को 436 वोटों से हराया

जगदलपुर शहर के इंदिरा वार्ड क्रमांक-16 में 3 दिन पहले उपचुनाव हुआ था। जहां 4 जून की सुबह दोनों प्रत्याशी अपनी किस्मत को जानने पहुँचे। जहाँ कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को 436 वोटों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ कांग्रेस ने वर्षों से कायम अपने सीट को सुरक्षित रखा।





यह उपचुनाव पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद के निधन के बाद हुआ। करीब 23 वर्षों तक इस वार्ड में कांग्रेस का दबदबा कायम रहा, जिसे इस बार भी पार्टी ने बरकरार रखा। अब्दुल रशीद के करीबी रहे रामकृष्ण तिवारी ने इस विरासत को संभालते हुए जीत दर्ज की। चुनाव मुकाबला तिवारी बनाम तिवारी के रूप में चर्चित रहा, जहां कांग्रेस के रामकृष्ण (मुन्नू) तिवारी ने भाजपा के मनोहर दत्त तिवारी को स्पष्ट अंतर से पराजित किया। वार्ड में कुल 1542 मतदाताओं में से 1229 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 79.7% रहा। बूथ क्रमांक 1 में 666 और बूथ क्रमांक 2 में 563 वोट डाले गए।

बूथ 1 – कांग्रेस: 483, भाजपा: 157, आप: 18, नोटा: 5
बूथ 2 – कांग्रेस: 331, भाजपा: 221, आप: 4, नोटा: 4









कांग्रेस के मुन्नू तिवारी ने बीजेपी के मनोहर दत्त तिवारी को हराया
कुल मतों की बात करें तो कांग्रेस के मुन्नू तिवारी को 814 वोट मिले, जबकि भाजपा के मनोहर दत्त तिवारी को 378 वोट प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस ने 436 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस चुनाव को विकास बनाम परंपरा की जंग के तौर पर देखा गया, जिसमें कांग्रेस ने एक बार फिर परंपरा को कायम रखते हुए जीत अपने नाम की। जीत के बाद कांग्रेसियो ने बाइक रैली निकालने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश स्वर्णकार से मिलने पहुँचे। जहाँ उनका आशीर्वाद लेने के बाद माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुँच माँ का आशीर्वाद लिया गया। वही वार्डवासियों के द्वारा जताए गए भरोसे पर पूर्णरूप से खरा उतरने की बात कहते हुए वार्ड के लिए 24 घंटे सेवा देने की बाद भी कही गई।



जीत के बाद पहुँचे माँ दंतेश्वरी मंदिर

जीत के बाद पहुँचे माँ दंतेश्वरी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed