सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Cloth seller turns out to be opium supplier in Jagdalpur accused arrested

Jagdalpur: कपड़ा बेचने वाला निकला अफीम का सप्लायर, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका था जेल

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पकड़ा गया आरोपी पहले भी इसी मामले के चलते जेल जा चुका है, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से एक बार फिर से आरोपी जेल के सलाखों के पीछे चल गया। 

Cloth seller turns out to be opium supplier in Jagdalpur accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के नया बस स्टैंड में पुलिस ने बीती रात एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से लाखों रुपये कीमत की अफीम व डोडा का चूरा बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी पहले भी इसी मामले के चलते जेल जा चुका है, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से एक बार फिर से आरोपी जेल के सलाखों के पीछे चल गया। 

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि शहर के नायमुण्डा निवासी युवक मनीष चांडक 30 वर्ष, जो कि कपड़ा बेचने का काम करता था, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मनीष नया बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहा है, जिसके पास रखे बैंग में डोडा का चूरा 15.003 किग्रा. तथा हफीम लगभग 323 ग्राम को बेचने के फिराक में है। पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम तैयार करके भेजा गया, जहां आरोपी को पकड़ने के बाद उसके कब्जे से डोडा का चूरा 15.003 किग्रा. किमती 2,25,090 रुपये तथा हफीम 323 ग्राम कीमत 1,61,500 रुपये तथा दो नग मोबाइल को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कमर्शियल मात्रा होने से एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(बी) 18 (ली) के तहत मामला बनाकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर मे इस अवैध सामानों को खरीदकर लाता है और बड़े शहरों में जाकर उसे बेचकर ज्यादा पैसे कमाता था, इसी लालच में इस का बेचने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed