Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट? जानिए मंगलवार को फिल्म ने कितना कमाया
Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए है, लेकिन फिर भी इसके क्रेज में अभी तक कोई कमी नहीं आई है। जानिए फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विस्तार
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया हुआ है। फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही ह। फिल्म 900 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल हो सकती है। मंगलवार को फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने इन दिनों कितना कलेक्शन किया है।
शुरुआती दिनों का कलेक्शन
'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज को आज 13 दिन पूरे हो गए हैं। ओपनिंग डे पर 145.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाने वाली इस फिल्म ने पहले वीक 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
वीकएंड पर इसकी कमाई में और इजाफा हुआ, जो इस तरह है- शुक्रवार को नौवें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़, शनिवार को 10वें दिन 62.85 करोड़ तो वहीं रविवार को 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
13वें दिन कितना किया कलेक्शन?
आज मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 14.44 करोड़ की कमाई कर ली है। सोमवार को फिल्म ने 25.30 करोड़ की कमाई की थी। फाइनल आंकड़े आने तक कमाई में और इजाफा होगा। टोटल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने अब तक 899.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
वीक डेज का पड़ा असर
यकीनन सोमवार से इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई पर यहां देखने वाली बात यह है कि जहां आम फिल्में वीक डेज में 10 करोड़ से कम कमा पाती हैं, वहीं धुंरधर का कलेक्शन अब तक 20 करोड़ से नीचे ही नहीं गया है। वीक डेज पर हर फिल्म की कमाई कम ही होती है ऐसे में 'धुरंधर 2' का यह कलेक्शन गिरावट के बाद भी बेहतर ही माना जाएगा।
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर द रिवेंज' जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,394.20 करोड़ रुपये हो चुका है।