Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर अक्षय ने शेयर किया बजरंग बाण, दिखी जवानों के संघर्ष की झलक
Bajarang Ban: आज हनुमान जयंती के अवसर पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अपने फैंस के लिए हनुमान जयंती के मौके पर बजरंग बाण शेयर किया है।
विस्तार
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर बजरंग बाण शेयर किया है। जिसे रसराज जी महाराज ने गाया है।
अक्षय ने शेयर किया बजरंग बाण
अक्षय कुमार ने आज हनुमान जयंती के मौके पर बजरंग बाण शेयर किया है। बजरंग बाण के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'जहां विश्वास है, वहां सेतु बनते हैं।' इसी के साथ अक्षय ने आगे लिखा, 'शक्ति, सेवा और समर्पण- यही है बजरंग बाण का भाव। जय श्री राम | ऊं श्री हनुमते नमः।'
जहां विश्वास है, वहां सेतु बनते हैं। 🙏🏼
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 2, 2026
शक्ति, सेवा और समर्पण - यही है बजरंग बाण का भाव। ✨#BajrangBaan Out Now: https://t.co/jOntx5wFKd
जय श्री राम | ॐ श्री हनुमते नमः#HanumanJayanti
किसने गाया है बजरंग बाण
बजरंग बाण को रसराज जी महाराज ने गाया है। बजरंग बाण में सैनिकों के संघर्ष को 'रामायण' के संघर्ष से जोड़ा गया है। जब हनुमान और उनकी सेना राम सेतु को पार करने के लिए पथरों पर प्रभु राम का नाम लिखकर जिस संघर्ष और मेहनत के साथ लंका पहुंचे हैं। ठीक वैसे ही बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के संघर्ष को दर्शाया गया है।
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'
'भूत बंगला' एक बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म 14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी को वापस ला रही है। इसमें अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अक्षय निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Ramayana: रामायण पर अब तक बनीं इतनी फिल्में, टीवी सीरियल ने भी बनाए रिकॉर्ड; जानिए सबकुछ