सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Teaser Views likes and comments in five see what is in it

'रामायण' के टीजर पर दर्शक लुटा रहे प्यार, जानें 5 घंटे में मिले कितने मिलियन व्यूज और लाइक?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 02 Apr 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Ramayana Teaser Views: फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है। आइए जानते हैं कि 5 घंटे में इसे कितने व्यू और कितने लाइक्स मिले हैं?

Ramayana Teaser Views likes and comments in five see what is in it
रामायण - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक सामने आया है। यूट्यूब पर टीजर के रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसे प्यार दिया है। इस पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।
Trending Videos

 

टीजर पर व्यूज
आज हनुमान जयंती के दिन लगभग 10 बजे यूट्यूब चैनल वर्ल्ड ऑफ रामायण पर फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज किया गया। लगभग पांच घंटे में इस टीजर को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। टीजर को साढ़े 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इसी कड़ी में इसे 34 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिले हैं। यूट्यूब पर किसी भी टीजर को इतने कम समय में इतने ज्यादा व्यूज मिलना बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजर में क्या है?
'रामायण' के टीजर में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई गई है। पहले उनके महल में रहने वाले दृश्यों को दिखाया गया है। इसके बाद उनके वनवास की झलक दिखाई गई है। वनवास में किस तरह संघर्ष करते हैं, यह भी दिखा है। उनके साथ सीता और लक्ष्मण की भी झलक दिखी है। टीजर के आखिर में रावण के रूप में यश की झलक दिखी है। इसके साथ रावण के पुष्पक विमान को भी दिखाया गया है।

'रामायण' के लक्ष्मण के बारे में जानकर सरगुन मेहता हो गई थीं हैरान! नहीं पता था कि पति ने किया यह रोल

Ramayana Teaser Views likes and comments in five see what is in it
रामायण - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला हिस्सा 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा। दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed