Ramayana Movie Teaser Live: खत्म हुआ इंतजार, 'रामायण' से सामने आई भगवान राम बने रणबीर कपूर की झलक
Ramayana Teaser Launch Event Live Update: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' से आज रणबीर कपूर का लुक सामने आया है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है?
लाइव अपडेट
सिद्धार्थ आनंद ने दिया 'रामायण' के टीजर पर रिएक्शन
फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने 'रामायण' के टीजर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'शानदार! रणबीर ने भगवान राम के किरदार को पूरी तरह से निभा दिया है। मैं इस साल 'रामायण' के साथ सबसे बड़ी स्क्रीन पर दिवाली मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं! नितेश सर, आपकी कला सचमुच विस्मयकारी है। नमित, आपने अपना वादा पूरा कर दिया है।'SPECTACULAR! Ranbir has nailed it as Lord Rama for me. I cannot wait to celebrate Diwali this year with #Ramayana on the biggest screen! Nitesh sir your craft is just awe-inspiring. Namit you have done what you promised! 🫡
— Siddharth Anand (@justSidAnand) April 2, 2026
राम को लेकर क्या बोले नमित मल्होत्रा?
टीजर लॉन्च इवेंट में 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भगवान राम को लेकर कहा 'भगवान राम आराम के बजाय सच को और खुद के बजाय त्याग को चुनते हैं। यही वजह है कि उनकी कहानी हजारों वर्षों से कायम है। राम की कहानी की ताकत इस बात में नहीं है कि उन्होंने क्या जीता, बल्कि इस बात में है कि उन्होंने क्या छोड़ा। वह एक ऐसे आदर्श का प्रतिनिधित्व करते हैं जो आसान नहीं है, सुविधाजनक नहीं है लेकिन जरूरी है।''रामायण' की कहानी पर नितेश तिवारी ने रखी बात
'रामायण' की कहानी को लेकर फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा 'राम की यात्रा बेहद मानवीय है। हमने इसी के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है। मूल रूप से, 'रामायण' केवल अच्छाई और बुराई के बारे में नहीं है, बल्कि यह सही काम करने के दायित्व के बारे में है।'राम के किरदार पर क्या बोले रणबीर?
अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का प्रतिनिधित्व करने आया हूं। मैं तो उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है। उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है।'रणबीर कपूर का लुक हो रहा वायरल
फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आए हैं। फैंस इसे देखकर उत्साहित हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#Ramayana first glimpse of Rama#HanumanJayanti pic.twitter.com/pExM3OUfEL
— Narinder Saini (@Narinder75) April 2, 2026
रणबीर का लुक आया सामने
खत्म हुआ इंतजार, सामने आया 'रामायण' से रणबीर कपूर का लुक। भगवान राम के किरदार में जमे रणबीर।सामने आने लगे रिव्यू, श्रीराम के लुक में जमे रणबीर
ग्रैंड टीजर लॉन्च और रणबीर के लुक रिवील से पहले कई लोगों के रिव्यू भी सामने आ रहे हैं। जहां लोग रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस नितेश तिवारी की 'रामायण' तो भव्य और दिव्य बता रहे हैं।#JaiShriRam… Just watched the new glimpse – #Rama – from the most-awaited epic #Ramayana, and I am mesmerised.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2026
It is breathtaking, no doubt, but more importantly, the glimpse lives up to the massive, gigantic expectations.#RanbirKapoor, who portrays Lord Rama, looks… pic.twitter.com/rzDnxE4EQH
तैयार है मंच, बस कुछ वक्त की देरी
ग्रैंड टीजर लॉन्च के लिए स्टेज पूरी तरह से तैयार है। पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। जहां दिख रहा है कि स्टेज तैयार है। बस अब इंतजार है मेकर्स और कास्ट का वहां पहुंचने का और 'रामायण' से रणबीर कपूर का लुक रिलीज होने का।All Set For the GREATEST GLIMPSE OF INDIAN CINEMA 🧨🧨🧨🔥🔥🔥#RanbirKapoor as RAMA is coming 🏹#Ramayana pic.twitter.com/fpnDwLYCqg
— Freak4Flims (@Freak4Flims) April 2, 2026
टीजर लॉन्च से पहले साथ दिखी 'रामायण' की टीम
आलिया ने की राम के लुक में रणबीर की तारीफ
टीजर और रणबीर का लुक सामने आने से पहले इसको लेकर लोग अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की राम के लुक में तारीफ की है। प्रशंसकों के साथ वर्चुअल बातचीत के एक वीडियो में आलिया रामायण के राम वाले सीन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आईं। उन्होंने कहा, 'रामायण का एक हिस्सा कल रिलीज होने वाला है। इसे राम वाला हिस्सा कहते हैं। मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली हूं, इसलिए कृपया इसे देखें और इसका समर्थन करें।' आगे रणबीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल शानदार है। मुझे लगता है कि रणबीर ने बहुत ही खूबसूरती से काम किया है और मैं आप लोगों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह सचमुच लाजवाब है।alia bhatt talking about ramayana and ranbir kapoor in the zoom meet and saying it’s out of the world… supportive wife energy we love to see it <3 pic.twitter.com/TCIqy4IzoK
— ً (@softiealiaa) April 1, 2026