सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn Birthday wishes by kareena kapoor rajpal yadav rohit shetty rakul preet

अजय देवगन के जन्मदिन पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार, अक्षय ने शेयर की मजेदार तस्वीर; घर के बाहर मौजूद फैंस की भीड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 02 Apr 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का आज 57वां जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर कई सेलेब्स उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस भी अजय से मिलने उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। 

Ajay Devgn Birthday wishes by kareena kapoor rajpal yadav rohit shetty rakul preet
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आज 2 अप्रैल को अजय देवगन अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अक्षय कुमार, करीना कपूर, रोहित शेट्टी, रकुल प्रीत और राजपाल यादव के अलावा कई सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की शुभकानाएं दे रहे हैं। वहीं फैंस भी अजय के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाकर बेहद खुश हैं।

Trending Videos

अक्षय का पोस्ट
अक्षय कुमार ने अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई दी है। अक्षय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षय मस्ती में अपने दोस्त अजय को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा, 'दोस्ती इतनी पुरानी है, प्यार तो होगा ही।' इसके आगे अक्षय ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर का पोस्ट
करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय देवगन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सिंघम और ढेर सारा प्यार। करीना कपूर और अजय देवगन ने एक साथ 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की कई फिल्में की हैं।

रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने एक साथ जमीन', 'गोलमाल सीरीज' (1, 2, 3, 4), 'ऑल द बेस्ट', 'बोल बच्चन', 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सिंघम अगेन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। रोहित और अजय अच्छे दोस्त भी हैं। रोहित ने इंस्टाग्राम पर अजय के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ रोहित ने कैप्शन में लिखा, '90 के दशक की भागदौड़ से लेकर आज तक। कम बातें, ज्यादा काम। जन्मदिन मुबारक हो बड़े भाई।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


रकुल प्रीत का पोस्ट
रकुल प्रीत ने भी अजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय के साथ अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के प्रमोशन के दौरान की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रकुल ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, सर।' रकुल ने आगे लिखा, 'आपकी विनम्रता और एकाग्रता हर अनुभव को खास बना देती है।'

राजपाल यादव
राजपाल यादव ने भी बाकी सेलेब्स की तरह अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राजपाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अजय की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ राजपाल ने कैप्शन में लिखा, 'भाई आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप यूं ही कई साल तक धमाल करते रहिए।' 


यह भी पढ़ें: Ramayana: 'रामायण' के टीजर में भगवान राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' क्यों कहा गया है? क्या है इसका अर्थ

काजोल का पोस्ट
अजय के जन्मदिन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने भी उन्हें विश किया है। काजोल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय की एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी केक पर लगी मोमबत्तियां उत्सव की बजाय आग लगने का खतरा जैसी लगने लगती हैं।' काजोल ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है आप उस स्थिति तक पहुंच चुके हैं, फिर भी जन्मदिन मुबारक हो।'

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


अजय से मिलने पहुुंचे फैंस
सोशल मीडिया पर अजय का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजय के घर के बाहद कई फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार हैं। जैसे ही अजय अपने घर से बाहर आते हैं, फैंस खुशी से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने लगते हैं। अजय ने भी अपने फैंस को हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया।  

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed