सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Patriot new release date Mammootty Mohanlal starrer set for 1 May 2026

Patriot: ममूटी और मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' की नई रिलीज डेट की हुई घोषणा, जानें कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 02 Apr 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Patriot New Release Date: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल एक साथ एक एक्शन जासूसी फिल्म 'पैट्रियट' में नजर आएंगे। इस फिल्म की नई रिलीज डेट जारी कर दी गई है। 
 

Patriot new release date Mammootty Mohanlal starrer set for 1 May 2026
पैट्रियट - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

ममूटी और मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' पहले 23 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ वजहों से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था, जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे। अब फिल्ममेकर्स ने आधिकारिक तौर पर नई डेट की घोषणा कर दी है।
Trending Videos


 

जानें फिल्म 'पैट्रियट' की नई रिलीज डेट
ममूटी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा फिल्म 'पैट्रियट' 1 मई 2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस ममूटी और मोहनलाल की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बदली गई रिलीज डेट
पहले जब 'पैट्रियट' की रिलीज डेट टाली गई थी, तब फिल्म टीम ने बयान जारी करके बताया था कि वह फिल्म को बेहतरीन क्वालिटी के साथ दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। कुछ अनियोजित परिस्थितियों के कारण रिलीज को कुछ दिनों के लिए टालना पड़ा था।

फिल्म का टीजर 
पिछले साल 2 अक्तूबर को रिलीज हो चुका है। टीजर में एक रहस्यमयी आवाज में बात की गई है कि कुछ नेता आस्था के नाम पर लोगों को नियंत्रित करते हैं। टीजर में ममूटी गुप्त मिशन पर दिखते हैं, मोहनलाल सैनिक की भूमिका में हैं और फहद फासिल की एंट्री कहानी में और तनाव बढ़ा देती है। फिल्म सत्ता के संघर्ष और गहरे टकरावों पर आधारित लगती है।

'पैट्रियट' की स्टार कास्ट
'पैट्रियट' को माहेश नारायणन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहद फासिल, नयनतारा, रजनीव मेनन, रेवती और कई बाकी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार अब फैंस को 1 मई 2026 तक करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed