{"_id":"69ce26806e2a13b0ec0b1941","slug":"prakash-raj-responds-to-trolls-questioning-his-mothers-christian-funeral-despite-being-atheist-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूजर ने मां के अंतिम संस्कार के तरीके पर उठाया सवाल, प्रकाश राज ने दिया करारा जवाब; जानें पूरा मामला","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
यूजर ने मां के अंतिम संस्कार के तरीके पर उठाया सवाल, प्रकाश राज ने दिया करारा जवाब; जानें पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Prakash Raj: प्रकाश राज ने उस यूजर को करारा जवाब दिया, जिसने उनकी मां के अंतिम संस्कार के तरीके को लेकर सवाल उठाया था। उनकी मां का 29 मार्च को निधन हो गया था।
प्रकाश राज
- फोटो : इंस्टाग्राम@joinprakashraj
विज्ञापन
विस्तार
एक्टर प्रकाश राज की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई, जिसका उन्होंने जवाब दिया है। दरअसल एक्टर की मां, स्वर्णलता का 29 मार्च को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 31 मार्च को बेंगलुरु में ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। चर्च में हुए अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, जिसमें एक्टर अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए नजर आए।
Trending Videos
यूजर ने प्रकाश राज से पूछा सवाल
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें प्रकाश राज ने खुद को नास्तिक कहा था। यूजर्स ने सवाल उठाया कि उन्होंने ईसाई परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार क्यों किया?
एक यूजर ने लिखा, 'प्रकाश राज खुद को नास्तिक कहते हैं और कहते हैं कि वे भगवान में विश्वास नहीं करते। फिर भी वे अपनी मां का अंतिम संस्कार ईसाई परंपराओं के अनुसार करते हैं।'

Yes. I don’t believe in god .. but my mother believed in her god . Who am i to deny her .. the right to be buried according to her belief. This is the basic respect we give one another. Will you Hate mongering monsters understand this #justasking https://t.co/vD1GhySf3M
— Prakash Raj (@prakashraaj) April 2, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश राज ने दिया जवाब
आलोचना का जवाब देते हुए, एक्टर ने एक्स पर लिखा, 'हां। मैं भगवान में विश्वास नहीं करता... लेकिन मेरी मां अपने भगवान में विश्वास करती थीं। मैं कौन होता हूं उन्हें उनके विश्वास के अनुसार दफनाए जाने के अधिकार से वंचित करने वाला? यह वह बुनियादी सम्मान है जो हम एक-दूसरे को देते हैं। क्या नफरत फैलाने वाले ये राक्षस इस बात को समझेंगे? बस पूछ रहा हूं।'

'धुरंधर 2' देखकर निराश हो गया था ये एक्टर, काट दिए गए थे उसके कई सीन; फिर इस बात ने बदली सोच
मां के साथ प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज का वर्कफ्रंट
प्रकाश राज फिल्म इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में वह 'देवरा: पार्ट 1' और 'दे कॉल हिम ओजी' जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी आखिरी फिल्म 'सीता पयानम' थी। वह अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा होंगे।