सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam film director Ranjith remanded to judicial custody in assault harassment case

Ranjith: मलयालम निर्देशक रंजीत हुए गिरफ्तार, यौन शोषण की कोशिश का केस; कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 01 Apr 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Director Ranjith In Judicial Custody: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक रंजीत मुश्किल में फंस गए हैं। उनको एक यौन शोषण मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानें क्या है पूरा मामला?

Malayalam film director Ranjith remanded to judicial custody in assault harassment case
निर्देशक रंजीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन शोषण के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को कोच्चि की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Trending Videos

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने मंगलवार शाम को इडुक्की जिले से रंजीत को हिरासत में लिया। उन्हें पहले थोडुपुझा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, फिर कोच्चि पुलिस को सौंप दिया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें आज बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला?
एक महिला अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक रंजीत ने उसके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की। शिकायत के अनुसार, शूटिंग के समय रंजीत ने अभिनेत्री को कारवां में बुलाया। वहां उन्होंने उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की।

पहले भी लग चुके हैं आरोप
इससे पहले भी रंजीत पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। 2024 में एक बंगाली अभिनेत्री ने शिकायत की थी कि साल 2009 में फिल्म 'पलेरी माणिक्यम' की शूटिंग के दौरान रंजीत ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। केरल हाई कोर्ट ने रंजीत की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच कर रही जस्टिस के. हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद भी रंजीत पर आरोप लगे थे।


यह भी पढ़ें: Jana Nayagan: 'जन नायकन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म? जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी थलापति विजय की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed