Jana Nayagan: 'जन नायकन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म? जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी थलापति विजय की फिल्म
Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है। जानिए कब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विस्तार
कब रिलीज होगी 'जन नायकन'
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, 'जन नायकन' अप्रैल के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। सेंसरशिप की समस्याएं अब सुलझ गई हैं। फिल्म के मेकर्स 'जन नायकन' को 24 अप्रैल या 30 अप्रैल को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। इस खबर से विजय के फैंस बहुत उत्साहित हैं।
'जन नायकन' की स्टार कास्ट
फिल्म 'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
सेंसर में क्यों आई थी दिक्कत?
'जन नायकन' में कुछ राजनीतिक सीन और डायलॉग होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। इसलिए फिल्म को दोबारा समिति के सामने दिखाया गया। मुंबई में एक नई समिति ने फिल्म देखी और कुछ बदलाव सुझाए। इसी वजह से सर्टिफिकेट मिलने में ज्यादा समय लग गया।
चुनाव की वजह से भी देरी
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 23 अप्रैल को वोटिंग है और अभी आचार संहिता लागू है। इसलिए चुनाव के दौरान सर्टिफिकेट देने से परहेज किया जा रहा है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि चुनाव खत्म होने के बाद फिल्म रिलीज हो सकेगी। अभी मेकर्स की तरफ से आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार है। अगर सब कुछ सही रहा तो 24 या 30 अप्रैल को थलापति विजय की 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।