सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Other Serials Week 12 TRP List

फिर चला तुलसी का जादू, 12वें हफ्ते में ‘अनुपमा’ की गिरी टीआरपी; इस सीरियल ने टॉप 5 में बनाई जगह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 02 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

TRP Week 12: पिछले कुछ हफ्तों की टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का बोलबाला है। 12वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल ने पहले नंबर पर अपनी जगह को बरकरार रखा है। जानिए, 12वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में कौन-कौन से सीरियल ने जगह बनाई है। 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Other Serials Week 12 TRP List
टीआरपी लिस्ट हुई जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दर्शक कौन से सीरियल को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, इस बात का पता हर हफ्ते की टीआरपी लिस्ट से चलता है। गुरुवार को 12वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई है। जानिए, इस बार कोन से सीरियल को दर्शकों ने टॉप 5 में जगह दी है। पढ़िए, टीवी सीरियल की टीआरपी रिपोर्ट।

Trending Videos

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Other Serials Week 12 TRP List
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘क्योंकि सास भी…’ का जादू बरकरार 
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 11वें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी मिली थी। 12वें हफ्ते भी इसने अपनी टीआरपी को बरकरार रखा है। 2.0 की टीआरपी के साथ यह लिस्ट में पहले स्थान पर है। सीरियल में इन दिनों कई ट्विस्ट आ रहे हैं। तुलसी के सामने ही मिहिर, नोयना से शादी कर रहा है। क्या इस शादी को तुलसी रोक पाएगी, यही जानने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। 

दूसरे नंबर पर कौन सा सीरियल रहा?  
12वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शरद केलकर के सीरियल ‘तुम से तुम तक’ ने एंट्री ली है। इसे 1.9 की टीआरपी मिली है। यह सीरियल एक रोमांटिक ड्रामा है। इस सीरियल के जरिए शरद केलकर ने लंबे वक्त के बाद टीवी पर वापसी की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे नंबर रहा नया सीरियल
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का स्पीन ऑफ सीरियल ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ हाल ही में शुरू हुआ है। इस सीरियल को ग्यारहवें हफ्ते में 1.9 की टीआरपी साथ लिस्ट में दूसरा स्थान मिला था। लेकिन 12वें हफ्ते में इसे 1.8 की टीआरपी मिली है और यह लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 To Anupamaa And Other Serials Week 12 TRP List
सीरियल 'अनुपमा' का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
सीरियल ‘अनुपमा’ की गिरी टीआरपी 
ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ सीरियल 1.8 की टीआरपी के साथ तीसरे नंबर पर था। लेकिन 12वें हफ्ते में यह चौथे स्थान पर आ गया है। जबकि इसकी टीआरपी 1.8 ही है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने से पहले ‘अनुपमा’ ही दर्शकों का पसंदीदा सीरियल था। 
वहीं पांचवें स्थान पर इस बार सीरियल ‘गंगा मां की बेटियां’ रहा है, इसे भी 1.8 की टीआरपी मिली है। पिछले हफ्ते भी इस सीरियल को इतनी ही टीआरपी मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed