फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker: Police encirclement causes panic among smugglers; suspects flee after abandoning 280 kg

कांकेर: पुलिस की घेराबंदी से तस्करों में मची खलबली, गढ़िया पहाड़ के पास 280 किलो गांजा छोड़कर भागे आरोपी

Wed, 04 Nov 2026 07:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Nov 2026 07:07 PM IST
सार

कांकेर में पुलिस ने सिगारभाट के गढ़िया पहाड़ के पास लावारिस हालत में गांजे के 70 पैकेट बरामद किए। इनका कुल वजन 280 किलोग्राम है। तस्कर पुलिस की घेराबंदी देखकर खेप छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanker: Police encirclement causes panic among smugglers; suspects flee after abandoning 280 kg
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने सिगारभाट स्थित गढ़िया पहाड़ के पास लावारिस अवस्था में पड़ा 70 पैकेट गांजा बरामद किया है। इस गांजे का कुल वजन दो क्विंटल 80 किलोग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस की नाकाबंदी और घेराबंदी की भनक लगते ही शातिर तस्कर खेप को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस तस्करों की खोजबीन और उनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
मादक पदार्थों की इस बड़ी खेप की तस्करी पड़ोसी राज्य ओडिशा से की जा रही थी। तस्कर ओडिशा की सीमा से निकलकर विश्रामपुरी के रास्ते केशकाल होते हुए कांकेर शहर में दाखिल हुए थे। केशकाल पुलिस को इस अवैध परिवहन की गुप्त जानकारी पहले ही मिल चुकी थी, जिसके आधार पर पुलिस बल तस्करों की गाड़ियों का लगातार पीछा कर रहा था। रास्ते में केशकाल पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना कांकेर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस की टीम ने संभावित रास्तों पर तत्परता दिखाते हुए तस्करों को घेरने के लिए मजबूत घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पढे़ं:  सौरभ आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर, दिल्ली में होगी पूछताछ; ईडी भी कस्टडी लेने की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ के किनारे फेंकी खेप
पुलिस द्वारा की गई सख्त घेराबंदी की भनक तस्करों को रास्ते में ही लग गई। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने देर रात सिगारभाट में स्थित गढ़िया पहाड़ के किनारे सुनसान इलाके का फायदा उठाया। आरोपियों ने गांजे से भरे सभी 70 पैकेटों को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और तेजी से वाहन भगाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। घटना के बाद मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लावारिस पड़े सभी पैकेटों को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस अब बरामद सामान की आधिकारिक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर रही है।

वाहनों और चालक की पहचान
कांकेर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल ने बताया कि मुखबिर के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मादक पदार्थ की यह बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तस्करी के इस काले कारोबार में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों की पहचान कर ली गई है। इसके साथ ही एक कार के चालक को भी चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमें चिह्नित गाड़ियों और चालक के सुराग के आधार पर तस्करों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के सामने पेश करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed