फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   7 lakh jewellery, cash from SECL dumper operator Vikul Das's locked house in Kusmunda while family Ambikapur

सीजी क्राइम: अंबिकापुर गया था परिवार, पीछे से एसईसीएल कर्मी के घर चोरी; 20 हजार नकद भी ले गए चोर

Mon, 12 Oct 2026 07:38 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 07:38 PM IST
सार

कोरबा की एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में चोरों ने डंपर ऑपरेटर विकुल दास के सूने मकान से करीब 7 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। परिवार अंबिकापुर गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
7 lakh jewellery, cash from SECL dumper operator Vikul Das's locked house in Kusmunda while family Ambikapur
डंपर ऑपरेटर के सूने मकान में 7 लाख की चोरी,

विस्तार

विज्ञापन

एसईसीएल की कुसमुंडा कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने डंपर ऑपरेटर के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार पितृपक्ष मनाने अपने गृहग्राम अंबिकापुर गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा के बी-322 आवास में रहने वाले डंपर ऑपरेटर विकुल दास अपने परिवार के साथ अंबिकापुर गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान में धावा बोल दिया। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विकुल दास ने अपने बेटे की शादी के लिए गहने बनवाकर रखे थे। परिवार के घर लौटने पर सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। इसके बाद तत्काल कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि एसईसीएल कर्मी के घर चोरी की घटना सामने आई है। परिवार के बाहर जाने के दौरान वारदात हुई। मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

एसईसीएल कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। त्योहारी सीजन में कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने के दौरान सूने क्वार्टर चोरों के निशाने पर रहते हैं। इन घटनाओं ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed