फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   *Accused Who Brutally Beat a Young Woman and Looted Her Mobile Arrested After 4 Months, Stolen Phone Recovered

Korba News: राह चलती युवती से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला आरोपी चार महीने बाद गिरफ्तार, लूटा मोबाइल बरामद

Sun, 09 Aug 2026 04:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 04:39 PM IST
सार

कोरबा में युवती से मारपीट कर मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने चार महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। 30 मार्च की रात बुधवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी ने युवती को रेलवे पटरी की ओर खींचकर मारपीट की और उसका करीब 15 हजार रुपये का मोबाइल लूटकर फरार हो गया था।

विज्ञापन
*Accused Who Brutally Beat a Young Woman and Looted Her Mobile Arrested After 4 Months, Stolen Phone Recovered
युवती से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

राह चलते अकेली युवती के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने के मामले में कोरबा पुलिस ने चार महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया रियलमी कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 30 मार्च 2026 की रात करीब 09:30 बजे पीड़िता कु. पूनम राय, पिता धिरेन्द्र राय, उम्र 24 वर्ष, निवासी बाल विहार स्कूल के पास पंपहाउस से अपना काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी। बुधवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास अंधेरा होने का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक रेलवे लाइन की तरफ से आया।
विज्ञापन


आरोपी ने युवती को जबरन खींचकर रेलवे पटरी की ओर ले गया और हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया का Realme कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये । छीनकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए।विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान बुधवारी बाजार जैन मंदिर के पीछे बस्ती निवासी रामा सोरी, पिता बंशी सोरी, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 09.08.2026 को पुलिस टीम ने आरोपी रामा सोरी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने मारपीट कर मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। आरोपी के मेमोरेंडम पर उसके पास से 01 नग पुराना इस्तेमाल किया हुआ मोबाइल बरामद किया।


ये भी पढ़ें- CG: सस्ते 'सोने' के लालच में पड़ा युवक, पांच लाख के हार का झांसा देकर लगाई चपत, दो आरोपी गिरफ्तार

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने आपराधिक बल का प्रयोग कर पीड़िता से मोबाइल लूटा था। इसलिए प्रारंभिक धाराओं को हटाकर अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) बीएनएस जोड़ी गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed