{"_id":"69f4abb615d6a7bddd0cdefc","slug":"coal-theft-under-cover-of-overloading-from-mine-6-held-215-tons-seized-57-tons-found-illegal-korba-news-c-1-1-noi1487-4231338-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: खदान से ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी, 215 टन कोयला जब्त, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: खदान से ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी, 215 टन कोयला जब्त, छह गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दीपका थाना पुलिस ने ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दीपका थाना पुलिस ने ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 215 टन कोयला, 3 ट्रेलर और 1 पेलोडर जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
30 अप्रैल 2025 की रात थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड करके बिलासपुर ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सिरकी मोड़, दीपका के पास घेराबंदी कर तीनों ट्रेलरों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि तीनों ट्रेलर में कुल 57 टन कोयला अवैध रूप से लोड था। इसके अलावा पेलोडर SDL CG 07 CS 2199 भी जब्त किया गया। पुलिस ने कोयला लोडिंग कराने वाले, ट्रांसपोर्टर, खरीददार और चालकों को गिरफ्तार किया। थाना दीपका में अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रौनक गुप्ता 27 वर्ष निवासी दीपका बस्ती, सरफराज खान उर्फ पम्मी 43 वर्ष सुभाष नगर दीपका, मुकेश चौधरी 28 वर्ष झारखंड, सुजीत सिंह 28 वर्ष बिहार हाल मुकाम झाबर दीपका, मुबारक खान 20 वर्ष सीधी मप्र और अर्जुन बंसल 20 वर्ष बैकुंठपुर कोरिया शामिल हैं।
पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 215 टन कोयला जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं। कोयला चोरी में जिसकी भी सहभागिता सामने आएगी, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी और अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

korba

korba