Korba: भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर की हत्या का प्रयास, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित चार गिरफ्तार
सोमवार को भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तोमर अस्पताल में भर्ती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में सोमवार दोपहर भाजपा नेता और पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। हमले में गंभीर रूप से घायल तोमर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। तोमर अपने भतीजे से मिलने जिला जेल गए थे। जेल के रास्ते में उनकी मुलाकात जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली से हुई। रज्जाक ने तोमर को अपने भतीजे से दूर रहने की नसीहत दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। रज्जाक अली और उसके तीन साथियों ने तोमर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने रॉड, डंडा और बेसबॉल स्टिक से उनके घुटने के नीचे पैर पर वार किए। पुलिस जांच में सामने आया कि एक आरोपी तलवार भी लेकर आया था। स्थानीय लोगों की मदद से तोमर को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस तलवार समेत अन्य हथियारों की बरामदगी के लिए तलाश कर रही है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया और आरोपी का बयान
इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं में गहरी नाराजगी है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और कई भाजपा नेता तोमर से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित का हालचाल पूछा और कड़ी कार्रवाई की मांग की। गिरफ्तार रज्जाक अली ने मामले को महिला संबंधी अपराध से जोड़ा है। उसने कहा कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार होने पर वह चुप नहीं बैठेगा, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

korba