सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: ED Attaches Assets Worth Rs 13.83 Crore in Scholarship Scam in Meerut, Three Institutes Under Scanner

UP: छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 13.83 करोड़ की संपत्ति अटैच, मेरठ समेत तीन संस्थान जांच के घेरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jun 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

एससी-एसटी छात्रों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में कथित फर्जीवाड़े के मामले में ईडी ने मेरठ, हरिद्वार और रुड़की के तीन शिक्षण संस्थानों की 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। जांच में 2895 छात्रवृत्ति दावे फर्जी पाए गए हैं।

UP: ED Attaches Assets Worth Rs 13.83 Crore in Scholarship Scam in Meerut, Three Institutes Under Scanner
छात्रवृत्ति। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरिद्वार, रुड़की और मेरठ के तीन शिक्षण संस्थानों की 13.83 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी का इस प्रकरण में यह छठा अटैचमेंट आदेश है। इससे पहले कई और शिक्षण संस्थानों की संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है।

छात्रवृत्ति राशि के दुरुपयोग का आरोप
जांच एजेंसियों के अनुसार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत जारी धनराशि के वितरण में कथित रूप से फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप है कि पात्र छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति राशि का गलत तरीके से लाभ उठाया गया और सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। इसी मामले में आर्थिक अनियमितताओं की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है।

मेरठ और उत्तराखंड के विश्वविद्यालय जांच के घेरे में
जांच के दौरान मेरठ स्थित एक निजी विश्वविद्यालय तथा उत्तराखंड की दो विश्वविद्यालयों का नाम सामने आया है। जांच एजेंसियां संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों का संबंध इसी कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जोड़ा गया है।

ईडी ने मामले में पुलिस की जांच के आधार पर मनी लॉन्डि्रंग के तहत जांच शुरू की थी। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन संस्थानों की संपत्तियां अटैच हुई हैं उनमें रुड़की के मदरहुड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, हरिद्वार के रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज/मेडिकल साइंसेज (रिम्स) और मेरठ के महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

इन्होंने अपने प्रबंधन व संबद्ध समितियों/ट्रस्टों के साथ मिलकर अपात्र और सत्यापित न किए जा सकने वाले विद्यार्थियों को लाभार्थी दर्शाकर समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी छात्रवृत्ति की राशि धोखाधड़ी से हड़पी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि इन तीनों संस्थानों ने कुल 6208 छात्रवृत्ति दावों को हरिद्वार जिला समाज कल्याण अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया था। इस पर इन्हें लगभग 27.98 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति धनराशि वितरित की गई। कुल राशि में से लगभग 19.74 करोड़ रुपये सीधे संस्थानों के बैंक खातों में जमा किए गए जबकि लगभग 8.24 करोड़ रुपये विद्यार्थियों के नाम से संचालित बैंक खातों में जमा किए गए।

ईडी की जांच में आया कि ऐसे विद्यार्थियों के दावे प्रस्तुत किए गए जो कि नामांकित ही नहीं थे। बहुत से छात्र कक्षाओं में उपस्थित नहीं होते थे और कई शैक्षणिक रूप से अपात्र थे। यही नहीं बहुत से लाभार्थी या तो परीक्षाओं में असफल रहे या अनुपस्थित रहे। विवि रिकॉर्ड में उनका कुछ पता नहीं चला। बावजूद इसके इन्हें छात्रवृत्ति जारी होती रही। जांच में कुल 6208 छात्रवृत्ति दावों में से 2895 फर्जी थे।

इस तरह रहा फर्जी दावों का विवरण
अनुपस्थित छात्र
-668
असफल छात्र-84
विवि में नामांकन ही नहीं-1662
विवि से संबंधित पाठ्यक्रम नहीं-47
डुप्लीकेट विद्यार्थी-434

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed