सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News Liquor Shop Near Temple Sparks Concern After Five Bodies Found in Drain Within a Year

Meerut Crime News: मंदिर के करीब ठेका, दिन-रात लोग पीते हैं शराब, नाले में मिले पांच शव, कार्रवाई की उठी मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jun 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut Crime News Today in Hindi: मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ओडियन नाले से एक साल में पांच शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने शराब का ठेका हटाने और खुले नाले को ढकने की मांग तेज कर दी है। एसपी सिटी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखने की बात कही है।

Meerut Crime News Liquor Shop Near Temple Sparks Concern After Five Bodies Found in Drain Within a Year
नाले में मिल चुके कई शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में खुले ओडियन नाले से एक वर्ष के भीतर पांच शव मिलने के बाद स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों ने नाले के सामने स्थित देसी शराब के ठेके को हटाने और खुले नाले को ढकने की मांग उठाई है। नागरिकों का कहना है कि धार्मिक स्थल के नजदीक और थाने के सामने संचालित हो रहा यह ठेका लगातार विवाद और हादसों की वजह बन रहा है।



रविवार को इसी नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक वर्ष में इस नाले से पांच शव मिल चुके हैं और अधिकांश मामलों में पहचान भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खरखौदा जामा मस्जिद मामला: 'अवैध नहीं, 1989 से वक्फ बोर्ड में दर्ज है मस्जिद', एडीजी से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन

मंदिर और नाले के बीच संचालित हो रहा ठेका
स्थानीय लोगों के अनुसार देसी शराब का ठेका भूमिया माता मंदिर के बेहद नजदीक स्थित है। लोगों का आरोप है कि दिन-रात सड़क किनारे शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।

सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण करने पर भी कई लोग सड़क किनारे शराब पीते दिखाई दिए। कुछ लोग नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए गुजर रहे थे। यहां तक कि एटीएम केंद्र के बाहर भी लोगों को शराब पीते देखा गया।

नाले में हादसा या कोई और वजह, उठ रहे सवाल
पुलिस की प्रारंभिक आशंका है कि शराब के नशे में लोग खुले नाले में गिर जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। हालांकि स्थानीय लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि लगभग 15 फुट चौड़े और 10 फुट से अधिक गहरे नाले में बार-बार शव मिलने की घटनाओं की गहन जांच होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि केवल हादसे की संभावना मान लेना पर्याप्त नहीं है। सभी मामलों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

नागरिकों ने उठाई सुरक्षा की मांग
क्षेत्र निवासी करण कपूर का कहना है कि थाने के सामने ठेका होने के बावजूद सड़क किनारे खुलेआम शराब पी जाती है। ठेका हटाने के साथ नाले की समस्या का भी समाधान होना चाहिए।

मुकेश शर्मा ने कहा कि खुले नाले और शराब के ठेके के कारण लगातार खतरा बना रहता है। वहीं संध्या ने बताया कि मंदिर में महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन आसपास का माहौल चिंता का विषय बना हुआ है।

प्रशांत कौशिक का कहना है कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में छात्राएं और बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में खुले नाले और शराब के ठेके दोनों को लेकर सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जाने चाहिए।

डीएम को भेजा जाएगा प्रस्ताव
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी को जिलाधिकारी के नाम पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में शराब के ठेके को स्थानांतरित करने और पूर्व में हुए पत्राचार का भी उल्लेख किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed