{"_id":"6a30ef3ed66889d17d02274e","slug":"who-is-divya-sharma-who-is-suman-from-the-web-series-raakh-shes-captivated-by-her-character-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Who Is Divya Sharma: कौन हैं ‘राख’ वेब सीरीज की सुमन? किरदार से लगाए चार चांद; जानें दिव्या शर्मा के बारे में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Who Is Divya Sharma: कौन हैं ‘राख’ वेब सीरीज की सुमन? किरदार से लगाए चार चांद; जानें दिव्या शर्मा के बारे में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:08 PM IST
सार
Raakh Web Series: अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राख’ में दिव्या ने सुमन का किरदार निभाया है। देखिए तस्वीरें और जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
1 of 7
राख की दिव्या शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में रिलीज हुई अली फजल की वेब सीरीज ‘राख’ बीते कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में है। इसमें दिव्या शर्मा ने सुमन का किरदार निभाया है, जिनका अपहरण हो जाता है और सीरीज की पूरी कहानी उन्हें ढ़ूंढने और अपराधी को पकड़ने के इर्द गिर्द घूमती है।
2 of 7
दिव्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
राख सीरीज से खींचा सबका ध्यान
दिव्या शर्मा एक नई और उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हाल ही में आई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ में ‘सुमन’ का किरदार निभाकर काफी ध्यान खींचा है। इस सीरीज में उनका रोल बेहद अहम है, क्योंकि कहानी सुमन और उसके भाई के अचानक गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। दिव्या ने इस किरदार को बहुत ही सादगी और इमोशन के साथ निभाया है, जिससे दर्शकों पर गहरा असर पड़ा है।
3 of 7
दिव्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टिंग से बनाई अलग पहचान
सीरीज में सुमन को एक 16 साल की मासूम लेकिन समझदार लड़की के रूप में दिखाया गया है, जो अपने भाई के साथ घर से निकलती है और फिर दोनों लापता हो जाते हैं। इसके बाद पूरी कहानी उनकी तलाश और इस रहस्य को सुलझाने पर आधारित होती है। दिव्या शर्मा की एक्टिंग इस किरदार में काफी नेचुरल और प्रभावशाली नजर आती है, जो उन्हें खास बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिव्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या शर्मा के पिछले प्रोजेक्ट
इससे पहले दिव्या ‘ग्राम चिकित्सालय’ में जुही के किरदार में नजर आईं थीं। ये वेब सीरीज भी अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस शो के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। इससे पहले वे 'ककून' नाम की मिनी सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
राख सीरीज के बारे में
वेब सीरीज 'राख' रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है, जिसे भारत के सबसे खौफनाक अपराधों में गिना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।