सब्सक्राइब करें

मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता'-'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर'? जानें किसने की ज्यादा कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 15 Jun 2026 09:54 PM IST
सार

Box Office Collection: 'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' ये तीनों बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानिए आज सोमवार को इन तीनों फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
bharat bhagya vidhata main wapas aaunga Governor The Silent Saviour Box Office Collection
'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बायपेयी की फिल्म 'गवर्नर' 12 जून को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। जानिए आज चौथे दिन सोमवार को इन तीनों में से किसका कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा?

bharat bhagya vidhata main wapas aaunga Governor The Silent Saviour Box Office Collection
भारत भाग्य विधाता रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

'भारत भाग्य विधाता' का अब तक का कलेक्शन

  • कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज को आज 15 जून को पूरे चार दिन हो गए हैं
  • इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की
  • दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला
  • इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे दिन फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिनों के मुकाबले ज्यादा है
  • वहीं आज चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
bharat bhagya vidhata main wapas aaunga Governor The Silent Saviour Box Office Collection
'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम

'मैं वापस आऊंगा' का अब तक का कलेक्शन

  • इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं
  • फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी,  नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना ने मुख्य भूमिका निभाई है
  • इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है
  • ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे दिन फिल्म ने रविवार को 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया
  • वहीं दिलजीत दोसांझ की फिल्म का आज चौथे दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
bharat bhagya vidhata main wapas aaunga Governor The Silent Saviour Box Office Collection
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : इंस्टाग्राम

'गवर्नर' का अब तक का कलेक्शन

  • मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं 
  • इस फिल्म ने पहले दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया
  • वहीं आज चौथे दिन पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
यह भी पढ़ें: 'कुछ लम्हें कभी...', 'गदर एक प्रेम कथा' के 25 साल हुए पूरे; अनिल शर्मा ने वीडियो में किया 'गदर 3' की ओर इशारा
विज्ञापन
bharat bhagya vidhata main wapas aaunga Governor The Silent Saviour Box Office Collection
'भारत भाग्य विधाता', 'मैं वापस आऊंगा' और 'गवर्नर' - फोटो : इंस्टाग्राम

तीनों फिल्मों का चौथे दिन का कलेक्शन
चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने 55 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेंगी। कंगना की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 4.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'मैं वापस आऊंगा' ने पहले सोमवार को चौथे दिन 86 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ती रहेगी।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 6.36 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म 'गवर्नर' ने पहले सोमवार को चौथे दिन 36 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेगी। मनोज बाजपेयी की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 3.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा कलेक्शन फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने किया है।   

यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale: संचिता उगले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल, यूजर्स बोले- 'वह खुश दिख रही थीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed