सब्सक्राइब करें

Who Is Divya Sharma: कौन हैं ‘राख’ वेब सीरीज की सुमन? किरदार से लगाए चार चांद; जानें दिव्या शर्मा के बारे में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 16 Jun 2026 12:08 PM IST
सार

Raakh Web Series: अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राख’ में दिव्या ने सुमन का किरदार निभाया है। देखिए तस्वीरें और जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें। 

विज्ञापन
Who is Divya Sharma Who is Suman from the web series Raakh Shes Captivated By Her Character
राख की दिव्या शर्मा - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में रिलीज हुई अली फजल की वेब सीरीज ‘राख’ बीते कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में है। इसमें दिव्या शर्मा ने सुमन का किरदार निभाया है, जिनका अपहरण हो जाता है और सीरीज की पूरी कहानी उन्हें ढ़ूंढने और अपराधी को पकड़ने के इर्द गिर्द घूमती है। 

Who is Divya Sharma Who is Suman from the web series Raakh Shes Captivated By Her Character
दिव्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राख सीरीज से खींचा सबका ध्यान
दिव्या शर्मा एक नई और उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हाल ही में आई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ में ‘सुमन’ का किरदार निभाकर काफी ध्यान खींचा है। इस सीरीज में उनका रोल बेहद अहम है, क्योंकि कहानी सुमन और उसके भाई के अचानक गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। दिव्या ने इस किरदार को बहुत ही सादगी और इमोशन के साथ निभाया है, जिससे दर्शकों पर गहरा असर पड़ा है।

Who is Divya Sharma Who is Suman from the web series Raakh Shes Captivated By Her Character
दिव्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग से बनाई अलग पहचान
सीरीज में सुमन को एक 16 साल की मासूम लेकिन समझदार लड़की के रूप में दिखाया गया है, जो अपने भाई के साथ घर से निकलती है और फिर दोनों लापता हो जाते हैं। इसके बाद पूरी कहानी उनकी तलाश और इस रहस्य को सुलझाने पर आधारित होती है। दिव्या शर्मा की एक्टिंग इस किरदार में काफी नेचुरल और प्रभावशाली नजर आती है, जो उन्हें खास बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Divya Sharma Who is Suman from the web series Raakh Shes Captivated By Her Character
दिव्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या शर्मा के पिछले प्रोजेक्ट
इससे पहले दिव्या ‘ग्राम चिकित्सालय’ में जुही के किरदार में नजर आईं थीं। ये वेब सीरीज भी अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस शो के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। इससे पहले वे 'ककून' नाम की मिनी सीरीज में नजर आ चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale: संचिता के चचेरे भाई ने आत्महत्या पर उठाया सवाल, सुशांत की मौत से क्यों जोड़ा कनेक्शन?

विज्ञापन
Who is Divya Sharma Who is Suman from the web series Raakh Shes Captivated By Her Character
दिव्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राख सीरीज के बारे में 
वेब सीरीज 'राख' रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित है, जिसे भारत के सबसे खौफनाक अपराधों में गिना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed