Viral video: तमन्ना, विजय और फातिमा को साथ देखकर चौंके फैंस; इस बात पर हुई तमन्ना की तारीफ
Viral Video: एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का कुछ समय पहले ब्रेकअप हो गया था। अब एक बार फिर उन्हें साथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। अब ब्रेकअप के काफी समय बाद उनका, तमन्ना और फातिमा सना शेख का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
तीनों का वीडियो हुआ वायरल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विजय वर्मा, तमन्ना और फातिमा साथ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में तमन्ना सूट पहने नजर आ रही हैं और काफी शांत स्वभाव के साथ दोनों एक्टर्स के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं। वहीं दूसरे सीन में तीनों एक्टर पैप्स के सामने पोज देते नजर आए।
विज्ञापन
फैंस ने की तमन्ना की जमकर तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद फैंस तमन्ना के शांत स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘ब्रेकअप के बाद भी तमन्ना विजय का सम्मान करती हैं। ये देखकर काफी अच्छा लगा।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया- ‘रसपेक्ट फॉर तमन्ना, प्यार से बड़ा सम्मान होता है।’ वहीं कुछ यूजर ने एक्टर्स के प्रोफेशल रहने की तारीफ की है।

एक्टर विजय वर्मा से क्या है दोनों का कनेक्शन?
दरअसल, पहले विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन पिछले साल इनका ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ कई जगहों पर नजर आए। ऐसे में इनकी लिंकअप की अटकलें लगने लगीं। लेकिन फातिमा और विजय वर्मा ने इन बातों को लेकर कुछ नहीं कहा, न ही अपना रिश्ता कंफर्म किया।
ये भी पढ़ें- Who Is Divya Sharma: कौन हैं ‘राख’ वेब सीरीज की सुमन? किरदार से लगाए चार चांद; जानें दिव्या शर्मा के बारे में
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों के अलग होने का कारण सामने नहीं आया।