सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Iran Says Team Asked to Leave US Immediately After Drawing 2-2 With New Zealand

FIFA World Cup: न्यूजीलैंड से ड्रॉ के बाद ईरान को तुरंत अमेरिका छोड़ने का आदेश, कोच ने फीफा पर लगाए गंभीर आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिजुआना Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 16 Jun 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के बाद ईरानी टीम को तुरंत अमेरिका छोड़कर तिजुआना लौटने के निर्देश दिए गए। कोच आमिर घालेनोई ने फीफा के रवैये पर सवाल उठाते हुए टीम को टूर्नामेंट की सबसे पीड़ित टीम बताया।

FIFA World Cup: Iran Says Team Asked to Leave US Immediately After Drawing 2-2 With New Zealand
ईरान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : Reuters/ANI
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ होने के बाद अमेरिकी अधिकारियों द्वारा ईरान की टीम को तुरंत लॉस एंजिलिस छोड़ने के निर्देश दिए गए। इसके बाद मुख्य कोच आमिर घालेनोई ने अपनी टीम को टूर्नामेंट की सबसे पीड़ित टीम बताया।

कोच बोले- मैच के तुरंत बाद अमेरिका छोड़ने को कहा गया
ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी, मिडफील्डर मोहम्मद मोहबी और कोच आमिर घालेनोई ने कहा कि लगातार सामने आ रही लॉजिस्टिक समस्याओं ने टीम की तैयारियों को प्रभावित किया है। कोच के अनुसार, सोमवार रात खेले गए मैच के तुरंत बाद टीम को अमेरिका में रुकने के बजाय मेक्सिको के तिजुआना स्थित अपने ट्रेनिंग बेस लौटने का निर्देश दिया गया। घालेनोई ने कहा कि आज मैच के बाद हमें कहा गया कि आपको तुरंत यहां से जाना होगा। जबकि हमारे लिए रिकवरी करना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट की सबसे पीड़ित टीम होने का दावा
कोच ने इस फैसले पर सवाउठाते हुए कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से ही टीम को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि टीम की योजना मैच से दो दिन पहले लॉस एंजिलिस पहुंचने और मुकाबले के बाद एक रात वहीं रुकने की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। घालेनोई ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी टीम पूरे विश्व कप की सबसे पीड़ित टीम है। हमारा महासंघ यहां नहीं है, हमारा मीडिया यहां नहीं है और हमारा प्रबंधन भी यहां मौजूद नहीं है।'
विज्ञापन

वीजा और यात्रा संबंधी समस्याओं ने बढ़ाई मुश्किलें
ईरान की तैयारियां वीजा और यात्रा संबंधी समस्याओं से प्रभावित रहीं। टीम को एरिजोना के टक्सन में ट्रेनिंग बेस बनाने की योजना छोड़नी पड़ी और अमेरिकी आव्रजन प्रक्रियाओं को लेकर चिंताओं के कारण तिजुआना में कैंप लगाना पड़ा। बाद में ये चिंताएं सही साबित हुईं, जब ईरान के सपोर्ट स्टाफ के कई सदस्यों को अमेरिका में प्रवेश के लिए वीजा नहीं मिला। इसके चलते मीडिया अधिकारियों, विश्लेषकों और फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज समेत कई महत्वपूर्ण सदस्य टीम के साथ लॉस एंजिलिस नहीं पहुंच सके।

तारेमी ने यात्रा में देरी को बताया बड़ी समस्या
मेहदी तारेमी ने कहा कि लगातार यात्रा और अनिश्चितता का असर टीम की तैयारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तिजुआना से लॉस एंजिलिस का सफर, जो सामान्य रूप से कुछ घंटों में पूरा हो सकता था, आव्रजन प्रक्रियाओं से जुड़ी देरी के कारण करीब पांच घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed