सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Smriti Mandhana Named in TIME's 100 Most Influential People in Sports, Only Indian on List

क्यों चर्चा में स्मृति मंधाना?: TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों में अकेली भारतीय; देखें टॉप-10 लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Jun 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को TIME मैगजीन ने 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों की सूची में शामिल किया है। वह इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय हैं। सूची में लेब्रोन जेम्स, लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कार्लोस अल्कारेज और रोरी मैक्लरॉय जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।

Smriti Mandhana Named in TIME's 100 Most Influential People in Sports, Only Indian on List
स्मृति मंधाना, मेसी, रोनाल्डो और एयलीन गू - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल हुई है। टाइम मैगजीन ने उन्हें वर्ष 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में जगह बनाने वाली वह इकलौती भारतीय हैं। वह 41वें नंबर पर हैं। टाइम ने खेल हस्तियों की लिस्ट को चार कैटेरगी में बांटा है। इनमें आइकन्स, टाइटंस, इनोवेटर्स और लीडर्स शामिल हैं। मंधाना को टाइटंस की लिस्ट में रखा गया है और वेबसाइट पर शुरू से गिनती करने पर उनका नाम 41वें नंबर पर आता है।


टाइम की यह सूची उन खिलाड़ियों, कोचों, निवेशकों और खेल जगत से जुड़े प्रभावशाली लोगों को सम्मानित करती है, जो मौजूदा दौर में खेलों की दिशा तय कर रहे हैं। इस बार सूची में अमेरिकी बास्केटबॉल दिग्गज लेब्रोन जेम्स, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज, गोल्फर रोरी मैक्लरॉय और फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


TIME की 10 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियां (2026)
नाम खेल
लेब्रोन जेम्स बास्केटबॉल
हिलेरी नाइट आइस हॉकी
लियोनेल मेसी फुटबॉल
एयलीन गू फ्रीस्टाइल स्कीइंग
रॉजर गुडेल अमेरिकन फुटबॉल (प्रशासक)
इलिया मालिनिन फिगर स्केटिंग
यानिक सिनर टेनिस
एजा विल्सन बास्केटबॉल
लैंडो नॉरिस फॉर्मूला-1
शोहेई ओहतानी बेसबॉल

Smriti Mandhana Named in TIME's 100 Most Influential People in Sports, Only Indian on List
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहीं मंधाना
टाइम ने अपनी प्रोफाइल में स्मृति मंधाना की उपलब्धियों का खास जिक्र किया। मैगजीन ने लिखा कि मुंबई में जन्मी बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं और उनके नाम लगातार नए रिकॉर्ड जुड़ते जा रहे हैं।

मंधाना घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों, टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। उनके नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 17 शतक दर्ज हैं।

Smriti Mandhana Named in TIME's 100 Most Influential People in Sports, Only Indian on List
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS
टीम की सफलता को देती हैं प्राथमिकता
टाइम ने यह भी बताया कि व्यक्तिगत उपलब्धियों के बावजूद मंधाना टीम की सफलताओं को ज्यादा महत्व देती हैं। उनके नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 और 2026 का खिताब जीता। इसके अलावा वह पिछले वर्ष महिला वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की उपकप्तान भी थीं। उस टूर्नामेंट में उन्होंने दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाया था और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

Smriti Mandhana Named in TIME's 100 Most Influential People in Sports, Only Indian on List
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
1000 वनडे रन बनाने वाली पहली महिला
स्मृति मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक वनडे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं। 2024 में उन्होंने महिला क्रिकेट में एक साल के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था। दिलचस्प बात यह है कि अगले ही साल उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें 2025 में बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला था।

Smriti Mandhana Named in TIME's 100 Most Influential People in Sports, Only Indian on List
मंधाना - फोटो : ANI
भारतीय महिला क्रिकेट का बढ़ता कद
टाइम की प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना सिर्फ स्मृति मंधाना की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का भी प्रमाण है। दुनिया के सबसे बड़े खेल सितारों के बीच उनका नाम शामिल होना इस बात का संकेत है कि महिला क्रिकेट अब वैश्विक खेल परिदृश्य में मजबूत पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed