IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की, किस कारण हुआ विवाद? वीडियो
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के दौरान माहौल गर्म हो गया। वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ पहले बहस हुई और फिर धक्का-मुक्की हो गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vaibhav Sooryavanshi invloved in Physical Fight with Srilanka players
Not a good sign ✍️ #Indavssla pic.twitter.com/HSoWxW4esJविज्ञापन— Keshava (@Keshav367212606) June 15, 2026विज्ञापन
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां मेजबान श्रीलंका-ए ने भारत-ए को छह रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। निर्धारित 50 ओवर में दोनों टीमों ने 265-265 रन बनाए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा। टाई होने के बाद मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए और भारत-ए के सामने 17 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत-ए की टीम दबाव में बिखर गई और सिर्फ 10 रन ही बना सकी। इस तरह श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में छह रन से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ श्रीलंका-ए ने तीन अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वहीं, भारत-ए को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
- यह मामला सुपर ओवर के आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद हुई जब कुगाथस माथुलन ने वैभव को गेंद डाली।
- भारत ए को उस समय आखिरी गेंद पर आठ रन की जरूरत थी।
- माथुलन ने शानदार यार्कर डाली जिस पर वैभव शॉट नहीं खेल पाए। इसके बाद वह जश्न मनाने लगे और श्रीलंका ए के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो गए।
- सूर्यवंशी किस कारण भड़के इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि वह माथुलन के जश्न मनाने के तरीके या मैच खत्म होने के बाद उनसे कुछ कहा गया इसलिए भड़क उठे।
- ऐसा लगा कि उन्हें यह बात पसंद आई कि खराब लाइटिंग होने के बाद भी सुपर ओवर करवाया गया।
- मैच खत्म होने के बाद वैभव की खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस हुई और फिर उन्होंने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया।
- इसके बावजूद वैभव का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह पीछे हटते हुए भी विरोधी खिलाड़ी को लगातार खरी-खोटी सुनाते नजर आए।
मामला बढ़ता देखकर सूर्यवंशी को श्रीलंका के खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने अलग किया और मामले को शांत कराने की कोशिश की। यहां तक कि जब खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब भी सूर्यवंशी खुश नजर नहीं आ रहे थे और टीम के साथियों ने उन्हें शांत कराया और पवेलियन की ओर भेजा। कमेंटेटर ने कहा कि जो स्थिति बनी वो सही नहीं है क्योंकि मैच बहुत रोमांचक रहा था।
What is this aggressive behavior from Vaibhav Suryavanshi? Is this what the richest board, @BCCI, teaches them? Shame on.. pic.twitter.com/GBbg93L9Gk
— TheFreeSource (@sarkar3703) June 15, 2026
- निर्धारित ओवरों के बाद मैच टाई होने पर शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि सुपर ओवर खेला जाएगा या नहीं।
- अंपायरों का मानना था कि देर शाम होने और रोशनी की स्थिति को देखते हुए आगे खेल जारी रखना मुश्किल हो सकता है।
- इस दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायरों से लंबी चर्चा की और सुपर ओवर कराने की मांग की।
- कुछ देर तक चली बातचीत के बाद आखिरकार सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया।
सुपर ओवर में श्रीलंका की पारी की अंतिम गेंद पर नया विवाद खड़ा हो गया था। भारतीय गेंदबाज अरशद खान की फुलटॉस गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कैच आउट हो गए। अंपायर ने तुरंत बल्लेबाज को आउट घोषित कर दिया, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाते हुए मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी और उसे नो-बॉल दिया जाना चाहिए था। इसके बाद अंपायरों ने अपना फैसला बदला और भारतीय खिलाड़ियों को दोबारा मैदान पर बुलाया गया। फिर श्रीलंका को आखिरी गेंद दोबारा खेलने का मौका मिला।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज पहले भी कई बार चर्चा का विषय बन चुका है। 2025 अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आउट होने के बाद उन्होंने विरोधी गेंदबाज की ओर जूता दिखाने का इशारा किया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। इसके अलावा 2026 अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स चरण में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी उनकी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों से तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी।
विवादों के बीच वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन भी चिंता का विषय बना हुआ है। वनडे ट्राई सीरीज में वह लगातार तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 21 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी क्रम भी पूरी तरह संघर्ष करता नजर आया। अनुकूल रॉय 8 रन, निशांत सिंधु 6 रन, आयुष बडोनी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।