{"_id":"6a2f8c6972bfc26ee70796a8","slug":"ind-a-vs-sl-a-live-cricket-score-india-a-vs-srilanka-a-tri-series-2026-vaibhav-suryavanshi-wicket-falls-early-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs SL-A Live Score: भारत-ए की बल्लेबाजी फिर हुई फ्लॉप; 42 ओवर के बाद स्कोर 203\/7; वैभव ने बनाए इतने रन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND A vs SL-A Live Score: भारत-ए की बल्लेबाजी फिर हुई फ्लॉप; 42 ओवर के बाद स्कोर 203/7; वैभव ने बनाए इतने रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Live Cricket Score, India A vs Sri Lanka A (IND A vs SL A) 1st ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत-ए की टीम फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है। वहां टीम श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। भारत का यह तीसरा मैच है। उसने एक जीता है और एक हारा है।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में 42 ओवर में सात विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। भारतीय-ए टीम की बल्लेबाजी एक बार खराब रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। फिलहाल विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई आक्रामकता
भारत-ए को पहला झटका विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा, जो 13 गेंदों में 11 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार बने। इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 14 गेंदों में 21 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, वह साहन अराचिगे की गेंद पर आउट हो गए।

गायकवाड़ पर बड़ी जिम्मेदारी
दो विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभालने का जिम्मा उठाया। दोनों ने 54 गेंद में 52 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, दोनों ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। ऋतुराज 42 गेंद में 37 रन और तिलक 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज को विजयकांत ने और तिलक को मथुलन ने पवेलियन भेजा।

बदोनी और निशांत भी नहीं चले
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष बदोनी और निशांत सिंधु भी कुछ खास नहीं कर सके। बदोनी 35 गेंद में 15 रन बनाकर वनुजा सहान के शिकार बने। वहीं, सिंधु विजयकांत की गेंद पर कैच आउट हुए। निशांत छह रन ही बना सके। अनुकूल रॉय आठ रन बना सके। भारत इससे पहले श्रीलंका-ए के खिलाफ मैच जीत चुका है, लेकिन अफगानिस्तान-ए के खिलाफ टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था।