सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W VS PAK W: Richa Ghosh knock became turning point during match against Pakistan womens t20 world cup

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा टर्निंट प्वॉइंट क्या? दीप्ति से पहले इस बल्लेबाज ने कर दिया था खेल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत-पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट ऋचा घोष की 17 गेंदों में 34 रन की विस्फोटक पारी रही, जिसने आखिरी ओवरों में मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। ऋचा की तेज बल्लेबाजी से भारत ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी ने पाकिस्तान को 64 रन से हारने पर मजबूर कर दिया।

IND W VS PAK W: Richa Ghosh knock became turning point during match against Pakistan womens t20 world cup
ऋचा घोष - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट ऋचा घोष की विस्फोटक पारी साबित हुई। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने न सिर्फ भारत के स्कोर को मजबूती दी, बल्कि पाकिस्तान पर मानसिक दबाव भी बना दिया।

क्या था मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट?
भारतीय टीम एक समय 150 रन के आसपास सिमटती हुई नजर आ रही थी। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132 रन था और बड़े स्कोर की उम्मीद कम दिखाई दे रही थी। ऐसे समय पर ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला और आखिरी दो ओवरों में मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। ऋचा ने सिर्फ 17 गेंदों में 34 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। खास तौर पर 19वें ओवर में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बटोरे, जिससे भारतीय टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी ओवरों में बदला पूरा समीकरण
18 ओवर तक मुकाबला संतुलित नजर आ रहा था, लेकिन ऋचा की आक्रामक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान की रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उन्होंने गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया और भारतीय पारी को मजबूत फिनिश दिलाई। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत आखिरी दो ओवरों में तेजी से रन नहीं बनाता, तो पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते समय कहीं ज्यादा आत्मविश्वास के साथ उतरता। ऋचा की पारी ने लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बना दिया और पाकिस्तान शुरुआत से ही दबाव में दिखा।
विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने बताया गेम-चेंजर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी ऋचा घोष की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऋचा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं और अक्सर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने का काम करती हैं। आकाश चोपड़ा के अनुसार, ऋचा की निडर बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम के लिए ऋचा जैसा फिनिशर होना बड़ी ताकत है।

गेंदबाजों ने लगाई जीत पर मुहर
बल्लेबाजी में ऋचा घोष ने मैच का मोमेंटम भारत की ओर मोड़ा, जबकि गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को बिखेर दिया। हालांकि स्कोरकार्ड में दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चमकता नजर आया, लेकिन मैच की दिशा बदलने वाला क्षण ऋचा घोष की वह विस्फोटक पारी रही, जिसने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed