{"_id":"6a2eed10dc44be821d0326f4","slug":"ind-w-vs-pak-w-deepti-sharma-creates-history-completes-350-wickets-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीप्ति ने रचा इतिहास: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं, POTM अवॉर्ड जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दीप्ति ने रचा इतिहास: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं, POTM अवॉर्ड जीता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर भारत को 64 रन की शानदार जीत दिलाई और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं। इसके साथ ही वह 354 विकेट के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं।
दीप्ति शर्मा
- फोटो : BCCI Women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए विमेंस टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। दीप्ति ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 10 रन देकर पांच विकेट झटके और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीप्ति शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
350 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेने के साथ ही दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा छूने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। उनके नाम अब भारत के लिए कुल 354 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हो चुके हैं। महिला क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 355 विकेट हासिल किए थे। दीप्ति अब इस रिकॉर्ड से केवल एक विकेट दूर हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी
- झूलन गोस्वामी - 355 विकेट
- दीप्ति शर्मा - 354 विकेट
- कैथरीन शीवर-ब्रंट (इंग्लैंड) - 335 विकेट
- एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) - 332 विकेट
- सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 327 विकेट
भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से बल्लेबाजी में भी दीप्ति शर्मा ने योगदान दिया। उन्होंने 9 गेंदों में 12 रन की नाबाद पारी खेली और ऋचा घोष के साथ छठे विकेट के लिए 21 गेंदों में 45 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

'मुझे आईसीसी टूर्नामेंट खेलना पसंद है'
मैच के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार मिलने पर दीप्ति शर्मा ने कहा, 'मैं बहुत आभारी हूं। मुझे इस तरह की पिचें पसंद हैं और इसका पूरा श्रेय टीम को जाता है। मुझे आईसीसी टूर्नामेंट खेलना हमेशा पसंद रहा है। मुझे लगता है कि मेरी शुरुआत भी ऐसे ही बड़े मंच से हुई थी, इसलिए ये टूर्नामेंट मेरे लिए खास हैं।'
गेंदबाजी की रणनीति का किया खुलासा
दीप्ति ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा, 'पिच पर गेंद टर्न हो रही थी, इसलिए मैंने हर ओवर में अपनी गति में बदलाव किया। मैंने हवा में थोड़ी धीमी गेंदें डालने और सही लाइन-लेंथ पर फोकस करने की कोशिश की। यही रणनीति मेरे लिए कारगर साबित हुई।'
फैंस के समर्थन से उत्साहित दिखीं दीप्ति
इस मुकाबले को देखने एजबेस्टन स्टेडियम में 18,814 दर्शक पहुंचे थे। फैंस के समर्थन पर दीप्ति ने कहा, 'स्टेडियम में जबरदस्त माहौल था। बड़ी संख्या में भारतीय समर्थक टीम का उत्साह बढ़ाने आए थे। हम चाहते हैं कि महिला क्रिकेट को इसी तरह लगातार समर्थन मिलता रहे।' उन्होंने स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर की साझेदारी को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताते हुए कहा कि इसी साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
खुद पर भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत
दीप्ति ने आगे कहा, 'जब मुझे विकेट नहीं मिल रहे थे तब भी मैं परेशान नहीं थी। मुझे हमेशा खुद पर भरोसा रहता है कि सही समय आने पर मैं टीम के लिए योगदान दूंगी। यही सोच मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।'