सब्सक्राइब करें
PAK-W Inning
10/0 (1.5 ov)
Target: 171
Muneeba Ali 7(7)*
Gull Feroza 2 (4)
Pakistan Women need 161 runs in 18.1 remaining overs

Live

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू, गुल फिरोजा और मुनीबा अली क्रीज पर; भारत ने 170 रन बनाए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 14 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Live Cricket Score Today, IND W vs PAK W T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का आगाज कर रही है। पहला मुकाबला पाकिस्तान से बर्मिंघम में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

IND W vs PAK W Live Score: T20 World Cup 2026 India Women vs Pakistan Women Today Match Scorecard Updates
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। गुल फिरोजा और मुनीबा अली क्रीज पर मौजूद हैं।
08:46 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया

भारत ने पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए। उनके लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल और फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए जबकि तास्मिया रुबाब और रमीन शमीम को एक-एक सफलता मिली।
08:31 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: हरमनप्रीत 36 रन बनाकर आउट

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 36 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें फातिमा सना ने अपना शिकार बनाया। अब ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 132 रन है।
08:15 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका सादिया इकबाल ने दिया। उन्होंने मुनीबा के हाथों भारती फुलमाली को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। अब हरमनप्रीत का साथ देने ऋचा घोष आईं हैं।
08:13 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका रमीन शमीम ने दिया। उन्होंने फातिमा सना के हाथों स्मृति मंधाना को कैच कराया। वह 44 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुईं। अब हरमनप्रीत कौर का साथ देने भारती फुलमाली आई हैं।
07:55 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में जड़ा पचासा

स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:51 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: हरमनप्रीत और मंधाना के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत और मंधाना के बीच अर्धशतकीय साझेदारी चुकी है।
07:42 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: मंधाना और हरमनप्रीत ने संभाला मोर्चा

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने दो विकेट पर 50 रन पूरे कर लिए हैं।
07:31 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और भारतीय महिला टीम ने दो विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। अब स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत क्रीज पर डटी हुई हैं।
07:16 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। जेमिमा रोड्रिग्स एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वह तस्मिया रूबाब का शिकार बनीं। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed