PAK-W Inning
8/0 (1.2 ov)
Target: 171
Muneeba Ali 6(5)*
Gull Feroza 1 (3)
Pakistan Women need 163 runs in 18.4 remaining overs
{"_id":"6a2e56d1aefb597e030511c3","slug":"ind-vs-afg-captain-shubman-gill-praises-gurnoor-and-harsh-for-shining-on-their-debut-lauds-length-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: डेब्यू पर चमके गुरनूर-हर्ष को कप्तान शुभमन गिल ने सराहा, बोले- लेंथ और स्विंग रही शानदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: डेब्यू पर चमके गुरनूर-हर्ष को कप्तान शुभमन गिल ने सराहा, बोले- लेंथ और स्विंग रही शानदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के लिए गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच से डेब्यू किया। इन दोनों गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और कप्तान शुभमन गिल भी इनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं।
हर्ष और गुरनूर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे ने प्रभावित किया। भारत ने बरार और दुबे की शानदार गेंदबाजी के बाद मैन ऑफ द मैच गिल (नाबाद 84 रन) के अर्धशतक से अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। बरार और दुबे ने तीन तीन झटके देकर प्रभावित किया जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई। इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया
गिल बोले- टी20 मुकाबले की तरह था पहला वनडे
गिल ने कहा, यह एक तरह से टी20 मैच था। हमने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद गुरबाज ने बढ़िया बल्लेबाजी की लेकिन उसके बाद हमने मध्य ओवरों में और डेथ ओवर में वापसी की। विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी। गुरनूर ने लेंथ और गति का अच्छा इस्तेमाल किया जो शानदार था। हर्ष ने पहले ओवर में 16 रन दिए लेकिन उन्होंने गेंद को टॉसिंग करना जारी रखकर प्रभावित किया। वनडे में मध्य ओवर अहम होते हैं। अगर हमने गेंद से दबाव बनाकर मौके बनाए और बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए छह रन प्रति ओवर बनाए तो यह शानदार है।
वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, यह एक मुश्किल मैच था। हमने लगातार विकेट गंवाए। जब गुरबाज और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे तो मुझे लगा कि अगर हम 220-230 रन बना लेते हैं तो यह एक अच्छा लक्ष्य होगा। लेकिन फिर विकेट गिर गए और हम 30-40 रन पीछे रह गए। गुरबाज के आउट होने के बाद हमने गलतियां कीं। पिच थोड़ी स्पाट थी। गेंदबाजी में हम उतने अनुशासित नहीं थे। उम्मीद है कि हम इस पर काम करेंगे और मजबूती के साथ वापसी करेंगे।