सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricket board chief Mohsin Naqvi rope in more former players for Pakistan cricket advisory panel
PAK-W Inning
11/0 (2 ov)
Target: 171
Muneeba Ali 7(8)*
Gull Feroza 2 (4)
Pakistan Women need 160 runs in 18.0 remaining overs

PCB: अपने सलाहकार पैनल में और पूर्व खिलाड़ियों को शामिल करेंगे पीसीबी अध्यक्ष नकवी, जानें किस कारण लिया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Jun 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी कुछ पूर्व खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। दरअसल, नकवी अपने सलाहकार पैनल में इन खिलाड़ियों को शामिल करना चाहते हैं।

Pakistan cricket board chief Mohsin Naqvi rope in more former players for Pakistan cricket advisory panel
मोहसिन नकवी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी बोर्ड के कामकाज में सुधार लाने में मदद करने के लिए तीन से चार पूर्व खिलाड़ियों को अपने सलाहकार पैनल में शामिल करेंगे। नकवी ने लाहौर में पत्रकारों को बताया कि उनकी सलाहकार समिति में फिलहाल तीन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन वह इसमें और अधिक पूर्व खिलाड़ियों को शामिल करना चाहते हैं।


पूर्व खिलाड़ियों से मिल रहे हैं नकवी
नकवी ने कहा, मैं इस संबंध में कुछ पूर्व खिलाड़ियों से मिल रहा हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि क्रिकेट से संबंधित मामलों पर फैसले उन लोगों को करने चाहिए जिन्हें खेल का अच्छा ज्ञान है। मैं चाहता हूं कि क्रिकेट के जानकार ये खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम, क्रिकेट से जुड़े मुद्दों और घरेलू क्रिकेट से संबंधित मामलों पर फैसले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद उनके सलाहकारों में शामिल हैं और माना जा रहा है कि पूर्व कप्तान यूनिस खान और मोहम्मद हफीज से सलाहकार पैनल में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed